{"_id":"5f49602d8ebc3e3cf326f236","slug":"36-new-patients-including-mbbs-students-doctors-four-ot-technicians-rohtakcity-news-rtk570938877","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस छात्रा, डॉक्टर, चार ओटी तकनीशियन समेत 36 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस छात्रा, डॉक्टर, चार ओटी तकनीशियन समेत 36 नए मरीज
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना का 36 का आंकड़ा मिला। इनमें भाजपा नेता, एमबीबीएस छात्रा पीजीआईएमएस के चार ओटी तकनीशियन, निजी डॉक्टर भी शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या 2869 पहुंच गई है। वहीं लगातार तीसरे दिन संक्रमितों से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही जिले में रिकवरी रेट 78.8 फीसदी पहुंच गया है। शुक्रवार को 52 लोगों ने कोरोना को हराया।
उधर, स्वास्थ्य विभाग अभी तक जिले में 30 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है, जबकि सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तक 32 संक्रमित उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को पीजीआईएमएस में लाहली के व्यक्ति ने की मौत का समाचार है, मरीज ने हाल ही में सर्जरी करवाई थी। जिले में फिलहाल 576 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 52 पीजीआईएमएस में भर्ती हैं जबकि 524 होम आइसोलेट किए गए हैं। कुल 2263 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौरतलब है कि जिले में अभी तक 74338 सैंपल जांचे जा चुके हैं, इसमें से 3.8 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
यहां मिले संक्रमित
पाड़ा मोहल्ला में सात माह का बच्चा, सेक्टर-3 का बुजुर्ग, वकील, गृहिणी व निजी कंपनी का मैनेजर, प्रेम नगर में निजी कंपनी का कर्मचारी व गृहिणी, सेक्टर चार में एमबीबीएस छात्रा व गृहिणी, दुर्गा कॉलोनी में कर्मचारी, हुडा कांप्लेक्स में कपड़ा व्यापारी, अर्जुन नगर की गृहिणी, वसंत विहार से दो छात्र-एक छात्रा, रिटौली में छात्रा, पीजीआईएमएस के चार ओटी तकनीशियन, मानसरोवर कॉलोनी में छात्र, गृहिणी व दुकानदार, अमृत कॉलोनी का छात्र, घिलौड़ कलां में कृषि विभाग का कर्मचारी, हुडा कांप्लेक्स की गृहिणी, बाबरा मोहल्ला में कोर्ट का लिपिक, जनता कॉलोनी में सेक्शन ऑफिसर, गढ़ी मोहल्ला में गृहिणी, रूप नगर में ढाबा संचालक, जवाहर नगर का दुकानदार, निजी अस्पताल में भर्ती जुलाना का मरीज, हसनगढ़ की गृहिणी व बुजुर्ग, कलानौर में निजी कर्मचारी, इंद्रा कॉलोनी में सरकार कर्मचारी, प्रेम नगर चौक का डॉक्टर संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
तीन मौतों का चल रहा ऑडिट
सूत्रों के अनुुसार डेयरी मोहल्ला के 70 साल के व्यक्ति की मौत कोरोना के अलावा हाइपरटेंशन से हुई है। इसके अलावा जींद एसपी कार्यालय में तैनात लाखन माजरा के 50 साल के व्यक्ति और लाहली के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ा है, मरीज की हाल ही में सर्जरी हुई थी। इन मौतों का ऑडिट अभी चल रहा है, इसलिए विभाग इनकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि कोरोना के मरीजों की मौत की सूचना मिली है, इनके डॉक्यूमेंट एकत्रित किए जा रहे हैं। इनकी मौत के कारणों की पुष्टि होते ही डैथ डिक्लेयर कर दी जाएगी। वहीं भाजपा नेता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी नहीं है, यदि किसी ने जांच करवाई होगी तो बाहर करवाई होगी।