{"_id":"5a134adc4f1c1bc1678bcaa2","slug":"31511213788-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम मामला..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम मामला..
Updated Tue, 21 Nov 2017 03:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महिला को बंधक बनाने के मामले में जयपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली
- पूछताछ की रिपोर्ट 24 दिसंबर को हाईकोर्ट में करेगी पेश
- तीन दिन पहले जेल में इंस्पेक्टर ने राम रहीम से दो घंटे तक की थी पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। दो साल पहले डेरे में राम रहीम की सेवा के नाम पर गायब पत्नी को बंधक बनाने के मामले में जयपुर पुलिस के हाथ अब भी खाली है। तीन आरोपियों में एक आरोपी की मौत हो गई। जबकि दूसरे आरोपी को सुराग ही नहीं लगा। राम रहीम का पूरे प्रकरण से इनकार करने से मामला उलझ गया है। जयपुर पुलिस महिला को बंधक बनाने के मामले मेें अपनी रिपोर्ट 24 नवंबर को हाई कोर्ट में पेश करेगी।
जगतपुरा निवासी कमलेश ने दो साल पहले 24 मार्र्चको जयपुर पुलिस को शिकायत दिया कि वह डेरे पर गया था वहां पर 28 मार्च को एक सेवादार आया। जो उसकी पत्नी क ो गुरु जी की सेवा करने की बात कह कर ले गया। उसकी पत्नी अब तक वापस नहीं आयी। पुलिस ने उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो उसने 28 मार्च को इस्गासा किया। जिसके बाद पुलिस ने डा. पी एस दत्ता , साह सतनाम और राम रहीम के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज किया। जयपुर पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मामला सिरसा का होने का कारण बता कर मुकदमा निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
राम रहीम के जेल जानेे के बाद दुबारा से अदालत के आदेश पर मामला खुला। जिसमें हाईकोर्ट ने जयपुर पुलिस की फटकार लगाई। पुलिस ने दुबारा से छानबीन की तो उसे पता चला कि डा.पी एस दत्ता नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है। जबकि साह सतनाम की मौत हो चुकी है। अदालत के आदेश पर जयपुर के जवाहर सर्कल थाना प्रभारी राजेश कुमार सोनी ने दो दिन पहले राम रहीम से जेल में दो घंटे तक पूछतांछ की। जिसमें राम रहीम ने बहुत से सवालों का जवाब सिर हिला कर मना कर दिया।
विज्ञापन
बयान..
महिला के बंधक बनाने के मामले की जांच चल रही है। राम रहीम से पूछताछ के बाद पुलिस अपनी रिपोर्ट 24 नवंबर को हाईकोर्ट में पेश करेगी।
राजेश कुमार सोनी थाना प्रभारी जवाहर सर्कल ईस्ट जोन जयपुर।
राम रहीम के बेटे ने विपसना के साथ की मुलाकात
- बेटी व दामाद रहे साथ, डेरे की गतिविधि की दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। डेरामुखी के बेटे जसमीत ने बहन व बहनोई के साथ डेरे की चेयर पर्सन विपसना ने सोमवार की दोपहर को सुनारिया जेल पहुंच कर राम रहीम से मुलाकात की। उनका परिवार करीब एक घंटा 40 मिनट तक परिसर में रहा। जहां पर जेल मैनुअल के हिसाब से उनकी मुलाकात करायी गई।
बेटे जसमीत के साथ उनकी बहन अमरप्रीत और बहनोई साहनी प्रीत भी साथ था। डेरे की चेयर पर्सन विपसना उनके साथ थी। गौरतलब है कि जसमीत ने इससे पहले अपने पिता से अकेले में मुलाकात की थी। राम रहीम के फरमान के बाद विपसना को डेरे का चेयर पर्सन बनाया गया। पूरे परिवार व विपसना का एक साथ आने के बाद माना जा रहा है कि उनके बीच डेरे में चल रही गतिविधि पर चर्चा हुई। एक बजकर दस मिनट पर वह लोग सुनारिया में प्रवेश किया और दा बजकर 50 मिनट पर वापस गए।