फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   24 hour altematam

24 घंटे में फिर प्रमोट किए जाएंगे पीजीआई के कर्मचारी

Tue, 15 Dec 2015 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 15 Dec 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
24 hour altematam
पीजीआई प्रबंधन की ओर से डिमोट किए गए कर्मचारियों का मामला अब सुलझते नजर आ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को वीसी डॉ. ओ. पी. कालरा और कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता के बाद यह कहा जा रहा है कि पीजीआई प्रबंधन को अपनी गलती का अहसास हो गया है।

हालांकि यह आदेश चीफ सेक्रेटरी के निर्देश पर जारी किए गए थे, इसलिए आदेश वापस भी उन्हीं के निर्देश पर होंगे। मंगलवार को कुलपति और निदेशक चंडीगढ़ जाएंगे और इस मामले को चीफ सेक्रेटरी के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी पीजीआई प्रबंधन ने 37 कर्मचारियों का डिमोशन कर दिया था। यह कर्मचारी आरक्षण के आधार पर पदोन्नत किए गए थे।

कर्मचारियों ने रविवार को कुलपति डॉ. ओपी कालरा को कोर्ट के स्टे के बारे में जानकारी दी। साथ ही ज्ञापन सौंप कर डिमोशन का निर्णय वापस लेने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने सभी को सोमवार सुबह 11 बजे मिलने के लिए बुलाया था। सोमवार को कर्मचारी वीसी कार्यालय पहुंचे और यहां सभी दस्तावेज दिखा दिए। सूत्रों की माने तो कुलपति ने स्टे देखने के बाद गलती को माना है। साथ ही यह आश्वासन भी दिया है कि 24 घंटे में यह आदेश वापस ले लिए जाएंगे। इसके लिए चीफ सेक्रेटरी को भी संज्ञान में लाना होगा और उनकी मंजूरी लेने होगी। मंगलवार को कुलपति चंडीगढ़ जाकर इस मामले से चीफ सेक्रटरी को अवगत कराएंगे। प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के डिप्टी चेयरमैन डॉ. दिनेश निबडिया, अंबेडकर मिशनरी के अध्यक्ष विक्रम डुमोलिया, पीजीआई कल्याण संघ के वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, हंसराज, सुनील कुमार, चांद, संजय पोडिया, संतराम सिंधू, सूरजमल, रणबीर, सतबीर, नवीन, संजय, शर्मिला, मनोज और जितेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed