फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कई स्थानों के लिए एक जून से चलेंगी बसें

कई स्थानों के लिए एक जून से चलेंगी बसें

Fri, 25 May 2018 02:44 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
कई स्थानों के लिए एक जून से चलेंगी बसें
एक जून से नैनीताल, देहरादून, रामनगर, बरेली व बुलंदशहर के लिए सीधी जाएंगी बसें
विज्ञापन

- यूपी-उत्तराखंड-हरियाणा सरकार के बीच पिछले दिनों रोडवेज की बसों के संचालन को लेकर हुआ समझौता
- एक जून को बस स्टैंड से बसों को किया जाएगा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहरवासियों के लिए राहत भरी अच्छी खबर। एक जून से नैनीताल, देहरादून, रामनगर, बरेली और बुलंदशहर के लिए सीधे बस सेवा शुरू हो रही है। लोगों को अपनी मनचाही जगह जाने के लिए बसें नहीं बदलनी होंगी। हरियाणा-उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सरकार के बीच हुए बसों के संचालन के लिए समझौता हुआ है।
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड एक-दूसरे से सटे राज्य हैं। पर्यटन की दृष्टि से तीनों ही प्रदेश महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक इन राज्यों में घूमने के लिए आते हैं। इतना होने के बावजूद इन राज्यों के बीच बसों का संचालन व्यवस्थित नहीं। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर पिछले दिनों तीनों राज्यों की सरकार के बीच में समझौता हुआ। जिसके अनुसार तय किया गया कि प्रत्येक राज्य के प्रमुख जिलों से सीधे बस सेवा चलाई जाएगी तीनों राज्यों की सरकारों ने पर्यटन स्थलों के बीच सीधे बस सेवा शुरू करने का भी फैसला लिया है। जिसके तहत अब रोहतक से सीधे नैनीताल, रामनगर, देहरादून, बरेली, बुलंदशहर के लिए बसें एक जून से चलाई जाएंगी। इसी तरह से नैनीताल, रामनगर, बरेली, देहरादून, बुलंदशहर डिपो की बसें सीधे रोहतक आएंगी। एकसाथ हर डिपो से बसों का संचालन होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए बसें नहीं बदलनी होंगी।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि तीनों राज्यों की सरकारों के बीच हुए समझौते के बाद बसों का संचालन एक जून से शुरू किया जाएगा। तीनों ही राज्यों ने बसों के संचालन के लिए परमिट जारी कर दिए हैं। सीधे बसों का संचालन होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन
रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि अभी तक बस स्टैंड से आगरा, वृंदावन, हरिद्वार आदि जगह के लिए एक ही बस का संचालन हो रहा था। अब परिवहन निगम ने फैसला लिया है कि उक्त स्थानों के लिए और बसें चलाई जाएंगी। आगरा के लिए तीन, वृंदावन के लिए दो, हरिद्वार के लिए एक बस का संचालन होगा।

कटरा के लिए सोमवार से शुरू होगी बस सेवा
रोडवेज कटरा के लिए रोहतक से सीधे बस सेवा शुरू करने जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सोमवार से कटरा के लिए सीधे बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस सेवा के शुरू होने से वैष्णोदेवी जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

रात को जींद, पानीपत व गुड़गांव के लिए मिलना शुरू हुई बसें
अभी तक रोहतक बस स्टैंड से शाम छह बजे के बाद जींद, पानीपत, गुड़गांव के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। जिसकी वजह से लोगों को काफी असुविधा होती थी। यही नहीं, यदि किसी को इमरजेंसी में जाना होता था, तो उसे रास्ते में बसें बदलने को मजबूर होना पड़ता था। जनता की परेशानी के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने इन स्थानों के लिए रात आठ बजे तक तीन अतिरिक्त बसें चलाना शुरू कर दिया है।



नए रूटों पर कितनी बसों का होगा संचालन
एक जून से नैनीताल के लिए दो, देहरादून व रामनगर के लिए तीन, बरेली के लिए एक व बुलंदशहर के लिए दो बसें सीधे चलाए जाएंगी। इन बसों के संचालन का समय मुख्यालय द्वारा दो दिन में तय किया जाएगा।


अतिरिक्त बसों के संचालन का समय
आगरा के लिए तीन बसें समय 4.30 बजे, 5.30 बजे, 6.20 बजे।
वृंदावन के लिए दो बसे सुबह समय सुबह 6 व सात बजे।
हरिद्वार के लिए एक बस दोपहर करीब 12 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed