{"_id":"5973ac394f1c1b0f488b459e","slug":"191500752953-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के दम पर डंपर छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के दम पर डंपर छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर डंपर छीनने के पांच आरोपी गिरफ्तार
चरखी दादरी।
गांव इमलोटा के समीप एक माह पूर्व डंपर छीनने के पांच आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल इनसे पूछताछ चल रही है।
पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि गत दो जून को पिलानी निवासी राजकुमार अपना डंपर लेकर दिल्ली की तरफ जा रहा था। अभी वह गांव इमलोटा के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान एक कार उसके डंपर के सामने आकर रुक गई। राजकुमार कुछ समझ पाता इससे पहले ही कार सवार पांच लोग नीचे उतरे और राजकुमार की कनपटी पर रिवाल्वर तान दिया। जिसके बाद पीड़ित को डंपर से बाहर निकाल उसके साथ मारपीट की गई और उसका मोबाइल फोन व डंपर छीन ले गए थे। किसी तरह पीड़ित थाना तक पहुंचा और घटना की शिकायत पुलिस को दी थी। मामले में पुलिस ने फोन की लोकेशन आधार पर एक के बाद एक कड़ी पकड़ते हुए शुक्रवार को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना पुलिस ने दो युवक कलाली निवासी सूरजमल और कुलदीप, एक सोनीपत के गांव बरौदा का शांतनू उर्फ सोनू, एक रोहतक के कलावड़ का मोहित उर्फ छंदा ओर पांचवां भाटिया पंजाब के लुधियाना निवासी सुरजीत को गिरफ्तार किया है। पांचों को शनिवार के दिन न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिनसे डंपर व अन्य सामान की बरामदी के लिए पूछताछ शुरू कर दी गई है।