फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गरोह में अधिकतर सदस्य एलएलबी और ग्रेजुएट , एसटीएफ की जांच में खुलासा, सफेदपोश और पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत -AMBALA

गरोह में अधिकतर सदस्य एलएलबी और ग्रेजुएट , एसटीएफ की जांच में खुलासा, सफेदपोश और पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत -AMBALA

Mon, 22 Apr 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
गरोह में अधिकतर सदस्य एलएलबी और ग्रेजुएट , एसटीएफ की जांच में खुलासा, सफेदपोश और पुलिसकर्मियों की भी मिलीभगत -AMBALA
रोहतक। कैंसर पीड़ितों का बीमा कराने के बाद मौत होने पर सड़क दुघर्टना में मृत दिखाकर क्लेम के करोड़ों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के बारे में एसटीएफ की जांच में कई खुलासे हुए हैं। करोड़ों रुपये हड़पने में रोहतक पीजीआई के स्टाफ, पुलिसकर्मियों और सफेदपोशों की मिलीभगत सामने आई है। गिरोह ने प्रदेश के कई कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भी झांसे में लिया हुआ था। कैंसर पीड़ितों के बारे में जानकारी देने वालों को कमीशन दिया जाता था। एसटीएफ ने बीमा रकम लेने वाले परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मिलीभगत कर रुपये ऐंठने वाले परिजनों को भी आरोपी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत के डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व वाली टीम ने दो दिन पूर्व गिरोह के सरगना पवन समेत तीन को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से एसटीएफ की पूछताछ में रोहतक पीजीआई के स्टाफ के अलावा पुलिसकर्मियों और हरियाणा के कुछ सफेदपोशों की भी मिलीभगत सामने आई है। गिरोह ने प्रदेश के 50 से अधिक कैंसर पीड़ितों के परिजनों को भी झांसे में लिया हुआ था। पीजीआई के रजिस्टर से एसटीएफ को कुछ और अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। एसटीएफ ने गिरोह से जुड़े सभी सदस्यों को जल्द पकड़ने का दावा किया है। डीएसपी का कहना है कि मिलीभगत कर रुपये ऐंठने वाले कैंसर पीड़ित के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जांच शुरू होते ही आरोपी परिजनों को कार्रवाई का भय सताने लगा है। हालांकि वह अब भी दावा कर रहे हैं कि कैंसर पीड़ित की मौत हादसे में ही हुई थी। बता दें कि गिरोह का सरगना पवन एलएलबी पास है और पूर्व में पानीपत की एक कंपनी में मैनेजर रह चुका है।
विज्ञापन

---
गिरोह के फरार चल रहे करीब 15 गुर्गों की तलाश में रोहतक के अलावा हिसार, पानीपत में एसटीएफ की कई टीमें छापे मार रही है। जल्द ही फरार चल रहे गिरोह के गुर्गों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल देव, डीएसपी, एसटीएफ, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed