फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हिअअअ

हिअअअ

Fri, 01 Dec 2017 02:58 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
हिअअअ
धार्मिक संगठनों ने नगर शोभा एवं पालकी यात्रा का किया स्वागत
विज्ञापन


फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत वीरवार को नगर शोभा एवं पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का विभिन्न धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस यात्रा का शुभारंभ उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने स्थानीय झज्जर रोड से हरी झंडी दिखाकर एवं नारियल फोड़कर रवाना किया।

उपायुक्त डा. यश गर्ग ने रैली को रवाना करने से पहले पवित्र गीता ग्रंथ की पूजा की। वैश्य महिला कालेज से शुरू हुई शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल रंगशाला पर पहुंची। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता से संबंधित लिखे गए स्लोगनों की तख्तियां अपने हाथों में ले रखी थी। शोभा यात्रा में शामिल कलाकारों ने जगह-जगह अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन भी किया। यात्रा का विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह पर स्वागत किया और कलाकारों एवं झांकियों पर पुष्प वर्षा कर हौंसला बढ़ाया। यात्रा में शामिल श्रीमद्भागवद गीता की पालकी व अन्य झांकियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की काफी भीड़ रही। यात्रा में सबसे आगे गणेश की पालकी थी और पीछे विशेष रूप से तैयार करवाई गई श्रीमद भागवत गीता की पालकी रही। विभिन्न संगठनों द्वारा श्रीमद भागवद गीता सहित अन्य विषयों को लेकर झांकियां निकाली गई। यात्रा में लोक कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और पूरे रास्ते सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। दोपहर 12 बजे विद्यार्थियों व उपस्थित अधिकारियों ने अष्टादश श्लोकी गीता पाठ का उच्चारण किया गया। ग्लोबल चैटिंग के इस कार्यक्रम में एक ही समय पर दुनिया में गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महंत कर्ण पुरी, अतिरिक्त उपायुक्त अजय कुमार, नगराधीश महेंद्रपाल, एसडीएम अरविंद मल्हाण, महम के एसडीएम निर्मल नागर, हुडा के संपदा अधिकारी गायत्री, नगर निगम के डीटीपी केके वार्ष्णेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed