{"_id":"5c195622bdec2256d9676b6b","slug":"161545164322-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी प्लांट से गर्म नहीं हो रहा ट्रामा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी प्लांट से गर्म नहीं हो रहा ट्रामा सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : वीएस चार
पीजीआई में 20 करोड़ की लागत से लगो एसी प्लांट की मशीन में आई तकनीकी खराबी
-ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन मरीजों व स्टाफ को ठंड में नहीं मिल पा रही गर्म हवा, ठिठुरने को विवश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआई में करीब 20 करोड़ की लागत से लगा एसी प्लांट पहला साल पूरा करने से पहले दम तोड़ता नजर आ रहा है। गर्मी में करीब आठ महीने पहले चालू हुए प्लांट से ट्रामा सेंटर में हाल ही में शुरू की गई गर्म हवाएं भेजने की सुविधा भी बेसर नजर आ रही है। इसकी वजह प्लांट की एक मशीन में तकनीकी खराबी आना बताया गया है। इस कारण सेंटर के हर कोने में गर्म हवा का नहीं पहुंचना है। जहां पहुुंच रही है, वहां भी गर्म हवा पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुुंच पा रही है। ऐसे में मरीज ही नहीं स्टाफ को भी ठिठुरना पड़ रहा है।
अपेक्स ट्रामा सेंटर में इसी सीजन से मरीजों को राहत देने के लिए गर्म हवा की सुविधा शुरू की गई है। यह सुविधा फिलहाल ठीक से नहीं मिल पा रही है। इस बारे में खुद ट्रामा सेंटर के एक सीएमओ लिखित शिकायत दे चुके हैं। सोमवार रात यहां के हालात ठंडे रहे। इस कारण काउंटर पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ तक ठिठुरता नजर आया। यहां की हवा गर्म न होकर ठंडी रही। स्टाफ व कर्मचारियों ने बताया कि बाहर ठंड ज्यादा है। सेंटर में ठंड से बचाव की व्यवस्था तो है, पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीज भी आहत हैं।
अभी से मशीन में आई तकनीकी खराबी
संस्थान के नए एसी प्लांट की मशीन में अभी से तकनीकी खराबी आने लगी है। इस कारण सोमवार को प्लांट बंद रहा। मशीन नहीं चलने से हवा ठंडी रही। इस व्यवस्था ने मशीन की गुणवत्ता व इसकी खरीद पर सवालिया निशान लगा दिया है।
विज्ञापन
वर्जन :
ट्रामा सेंटर का काम ठीक से चल रहा है। एसी प्लांट से गर्म हवा न आने की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि इस तरह का मामला सामने आया तो व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
-डॉ. ईश्वर सिंह, प्रभारी, ट्रामा सेंटर, पीजीआई