{"_id":"597ce5b74f1c1b76468b4572","slug":"161501357495-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े, नौ मीटर सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े, नौ मीटर सी
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
40 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े, नौ मीटर सील
बौंदकलां।
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की तीन टीमों ने शनिवार को नौ गांवों में छापामारी कर 40 बिजली उपभोक्ताओं को कुंडी डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस दौरान नौ उपभोक्ताओं के बिजली मीटर टेंपरिंग के शक पर सील भी किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं की जुर्माना राशि का आंकलन अभी निगम अधिकारियों ने नहीं किया है। उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देने के बाद जुर्माना राशि की अदायगी के लिए 48 घंटे का समय दिया जाएगा और इस दौरान अदायगी न करने पर रेवाड़ी में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
33 केवीए सब स्टेशन सांजरवास के एसडीओ अमनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार को बिजली निगम की तीन टीमों ने गांव सांजरवास, फौगाट, सांवड़, भागेश्वरी, कासनी, मानहेरू, मधु माधवी, झींझर व सांकरोड में बिजली चोरी करने के लिए छापामारी अभियान चलाया। बिजली निगम की टीमों ने इन गांवों में 40 बिजली उपभोक्ताओं को सीधे कुंडी डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। वहीं नौ बिजली उपभोक्ताओं के मीटरों को लैब में जांच के लिए सील करवा दिया गया है। इसके साथ ही तीन बिजली उपभोक्ताओं का निर्धारित लोड से कम लोड मिलने पर लोड की क्षमता बढ़ाई गई है। छापामारी अभियान 33 केवीए सब स्टेशन सांजरवास, शहरी चरखी दादरी व अर्द्धशहरी बिजली निगम की अलग-अलग तीन टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम में जेई जतिन कुमार, जेई महेंद्र सिंह, जेई मोहित, जेई प्रवीन कुमार, जेई संजीव विज और अशोक फोरमैन निगम कर्मचारी भी साथ थे।