फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चरखी दादरी में एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग

चरखी दादरी में एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग

Tue, 01 Aug 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी में एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग
चरखी दादरी में एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
जिले के वकीलों ने एडीजे कोर्ट शुरू करवाए जाने की मांग के लिए सोमवार को वर्क सस्पेंड रखा। अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा पर सेशन जज ने वकीलों को जल्द ही एडीजे कोर्ट शुरू होने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस ले लिया।
वकीलों का तर्क है कि चरखी दादरी को जिले का दर्जा मिले काफी समय बीत चुका है। यहां एसपी व डीसी की भी तैनाती हो चुकी है लेकिन अब तक एडीजे कोर्ट शुरू नहीं किया जा सका है। वकीलों का कहना है कि कोर्ट में एडीजे के लिए सभी आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर भी मौजूद है। हाल ही में जजों के नए रेजीडेंस भी बनाए गए हैं। एडीजे कोर्ट संबंधी कार्य निपटाने के लिए कोर्ट रूम भी उपलब्ध है। इसके लिए अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं भी हैं लेकिन फिर भी यहां एडीजे की तैनाती नहीं की गई है। इससे लोगों को न्यायिक मामलों की सुनवाई एवं पेशी आदि के लिए भिवानी मुख्यालय जाना पड़ता है इससे समय व पैसे की बर्बादी भी हो रही है। वकीलों का कहना है कि जल्द ही यहां एडीजे के अलावा जिला स्तर की अन्य अदालतें भी शुरू होनी चाहिए जिनमें वॉमन कोर्ट, उपभोक्ता कोर्ट प्रमुख रूप से शामिल हैं। यह सभी कोर्ट यहां शुरू होने पर लोगों को अपने होम सीटी में भी सभी प्रकार की न्यायिक सुविधाएं मिल सकेंगी। वकीलों ने कहा कि जब तक एडीजे कोर्ट शुरू नहीं हो जाती उनका वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। बाद में दोपहर एक बजे सेशन जज ने वकीलों को आश्वासन दिया कि अगस्त माह में एडीजे कोर्ट शुरू हो जाएगी। इसके बाद वकीलों ने अपना वर्क सस्पेंड का निर्णय वापिस ले लिया। वकीलों ने निर्धारित समय में एडीजे कोर्ट शुरू न होने पर फिर से हड़ताल पर चले जाने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अगस्त माह में एडीजे कोर्ट शुरू होने की पूरी उम्मीद है। जिले में एडीजे कोर्ट शुरू होने के बाद धीरे-धीरे अन्य कोर्ट भी शुरू हो जाएंगी इससे क्षेत्र के लोगों को न्यायिक कामकाज निपटाने में अपने होम सीटी में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस समय भिवानी जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जिससे पैसे व समय की भी बर्बादी होती है। मंगलवार से वकील अपना रूटीन में काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट दयानंद, प्रधान बार एसोसिएशन, चरखी दादरी
= चरखी दादरी कोर्ट मेें न्यायिक सुविधाएं जिला स्तर की होने पर लोगों को भिवानी नहीं जाना पड़ेगा। इससे लोगों के पैसे के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। लोगों की भागदौड़ काफी हद तक कम हो जाएगी।

एडवोकेट देवेंद्र सिंह, सचिव बार एसोसिएशन
=जिला स्तर की सभी कोर्ट शुरू होने पर सभी प्रकार केे न्यायिक मामलों का निपटान चरखी दादरी में ही हो सकेगा। लोगों को अपने नजदीकी शहर में ही जिला स्तर की न्यायिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
एडवोकेट सचिन, कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed