{"_id":"65f490f4c92cc55109025427","slug":"15-year-old-girl-admitted-to-the-hospital-gave-birth-to-a-dead-child-rohtak-news-c-17-roh1019-382404-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अस्पताल में दाखिल 15 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अस्पताल में दाखिल 15 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया
Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। महम के एक अस्पताल में उपचाराधीन एक 15 साल की किशोरी ने शुक्रवार को मृत बच्चे को जन्म दिया। किशोरी के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित महम थाना क्षेत्र में रहता है। 15 साल की बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत की। वह उसे लेकर अस्पताल में पहुंचे। उपचार के दौरान किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। जब किशोरी की मां ने उससे पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी क्योंकि वह घबराई हुई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पिछले माह फरवरी में भी एक 17 साल की किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया था। आरोप था कि हिसार के एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।