फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डॉक्टरों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से किया इनकार

डॉक्टरों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से किया इनकार

Wed, 04 Oct 2017 02:47 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी मामले में डॉक्टरों ने पुलिस जांच में शामिल होने से इनकार कर दिया है। एसआईटी ने पांच डॉक्टरों को लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए शामिल किया था। जबकि तीन नर्स, चतुर्थ श्रेणी चार कर्मचारी और एक अन्य मरीज के दो सहायक लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए तैयार हो गये हैं। उन्होंने पुलिस को लिखित में भी मंजूरी दे दी है। बुधवार को पुलिस सभी के लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए कोर्ट में याचिका दायर करेगी।

दो मरीज सहायकों का भी होगा लाई डिटेक्टर, संख्या हुई 14
एसआईटी ने पीजीआई के पांच डॉक्टर सहित स्टाफ के 12 लोगों की लाई डिटेक्टर टेस्ट में शामिल किया गया। यह सभी लोग बच्चा चोरी होने के दिन विभाग में ही ड्यूटी कर रहे थे। इनमें डॉ. निशा, डॉ. गीतांजली, डॉ. हिना फातिमा, डॉ. जहां, डॉ. प्रीति सहित नर्स बलजीत कौर और अन्य कर्मचारी शामिल थे। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी डॉ. रविंद्र ने बताया कि सभी डॉक्टरों ने लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने से मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि लाई डिटेक्टर की सूची में प्रियंका नाम के मरीज के दो सहायकों को भी शामिल किया गया है। अब इनकी संख्या 14 हो गई है, जिनमें से नौ लोगों ने लिखित में मंजूरी दी है।
विज्ञापन


पूछताछ के लिए बुलाया, नहीं पहुंची एक भी डॉक्टर
डीएसपी रविंद्र का कहना है कि मंगलवार को भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। इस कड़ी में पांचों डॉक्टरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। मगर शाम तक एक भी डॉक्टर थाने में नहीं पहुंचा। जबकि अन्य कर्मचारी अपने बयान दर्ज करवाने आये। डीएसपी का कहना है कि यदि जांच में किसी भी डॉक्टर की भूमिका सामने आई तो उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मामले में गठित विशेष दस टीमों ने मंगलवार को गांव-गांव जाकर बच्चे की तलाश की। करीब 10 गांव में बच्चे को तलाश किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से भी मदद मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed