फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   किसानों की दो टूक, जल्द मुआवजा नहीं तो आंदोलन

किसानों की दो टूक, जल्द मुआवजा नहीं तो आंदोलन

Sat, 09 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों की दो टूक, जल्द मुआवजा नहीं तो आंदोलन
किसानों की दो टूक, जल्द मुआवजा नहीं तो आंदोलन
विज्ञापन

भिवानी। क्षेत्र के ढ़िगावा मंडी कस्बे में प्राकृतिक आपदा से खराब हुई कपास और ग्वार की फसल के लिए मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को किसानों की पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने दो टूक कहा कि सरकार ने अगर शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन होगा। किसान पंचायत की अध्यक्षता जोन प्रभारी आजाद सिंह ने की । उन्होंने बीमा कंपनी और प्रशासन से किसान की कपास और ग्वार की खराब फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए पचास हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार जल्द ही विशेष गिरदावरी करवा कर किसानों को मुआवजा देने की घोषणा नहीं करती है तो फिर किसानों को अपना आंदोलन और तेज करना होगा। पंचायत के बाद किसानों ने भाकियू के नेतृत्व में कस्बे के बैंक स्टेट बैंक प्रबंधक संजय मीणा को तथा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अनूप श्योराण को अपनी मांगों का ज्ञापन पत्र सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि सरकार द्वारा रिस्क मुक्त किसान योजना के बाद भी किसानों को खराब फसल के मुआवजे के लिए प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान कर्जा माफी और किसान सब्सिडी के नाम पर हर वर्ष लाखों करोड़ों रुपये कॉरपोरेट जगत को देकर सरकार किसानों के साथ धोखा कर कर रही है। किसान नेता मंगल सिंह खरेटा ने कहा कि किसानों को खेती करने के लिए खेती में लगने वाले खर्चे को घटना होगा और रासायनिक दवा के प्रयोग के बजाए ऑरगेनिक खेती करने पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर रवि बहल, धर्मपाल बारवास, भूपसिंह दलाल, कैप्टन रामसिंह, युवा जिला अघ्यक्ष राकेश आर्य, अशोक अमीरवास, कांशी नंबरदार, कैरू खंड प्रधान छोटु राम, राजेश पहाडी, मुकेश भुंगला, रामप्रसाद ,जयवीर सिंह, बलवंत सिंह, रूघवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed