{"_id":"597e2d3b4f1c1b9b508b47f6","slug":"141501441339-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं के समीप बनाए डंपिंग प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं के समीप बनाए डंपिंग प्वाइंट
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं के समीप बनाए डंपिंग प्वाइंट
चरखी दादरी।
सफाई न होने से शहर के नगर परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के वाड में स्कूलों के पास कूड़े के ढेर लग गए हैं। सफाई कर्मचारी यहां अस्थाई डंपिंग प्वाइंट बनाकर कचरा डाल रहे हैं। इन डंपिंग प्वाइंट से नियमित कूड़े का उठान भी नहीं किया जा रहा। इससे स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इन सफाई कर्मचारियों की मनमानी व लापरवाही पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही नप अधिकारी। गत दिनों ही बाल संरक्षण आयोग की टीम के निरीक्षण के दौरान भी इस तरह की खामियां सामने आई थीं, लेकिन इस पर भी नप अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों ने शहर के बीचोंबीच स्थित शिक्षण संस्थाओं के पास ही अस्थाई डंपिंग प्वाइंट बना दिए है। वार्डों से लाया गया कूड़ा नप कर्मचारी यहां डाल देते हैं और फिर अगले दिन इस कूड़े का उठान होता है। दिनभर कूड़ा पड़ा रहने से यहां वातावरण दुर्गंधमय हो गया है बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरदार झाडू सिंह चौक स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल के मेन गेट के समीप चौबीसों घंटे कूड़े का ढेर नजर आता है। यह वार्ड नगर परिषद वाइस चेयरमैन दीपक उर्फ बबलू श्योराण का है। इसके अलावा वैश्य गर्ल्स स्कूल के समीप भी बनाए गए अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर वार्ड सात का कचरा लाकर नप कर्मचारी डाल रहे हैं। यह वार्ड चेयरमैन संजय छपरिया का है। दोनों ही वार्ड में पिछले काफी समय से स्कूलों के समीप डंपिंग प्वाइंट बना रखे है। इनके अलावा कोर्ट के बैक साइड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की स्थिति तो इन दोनों जगहों से बदतर है। यहां दिनभर पड़े कूड़े के ढेर पर लावारिस पशु मंडराते रहते हैं और कई दफा स्कूली बच्चों को घायल भी कर चुके हैं।
लोग बोले: अधिकारी इन डंपिंग प्वाइंटों को करवाए बंद
1..पुरानी सब्जी मंडी के बैक साइड दिनभर कूड़ा पड़ा रहता है। इस सड़क से प्रतिदिन स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। पूरा दिन कूडे़ से दुर्गंध आती रहती है। अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा डालने का विरोध करते हैं तो सफाई कर्मचारी झगड़े पर उतारू हो जाता है।
विज्ञापन
राजेंद्र, वार्ड सात निवासी
2..कूड़ा अधिक मात्रा में होने के कारण सड़क तक फैला रहता है। इससे यहां पशुओं का भी जमावड़ा लगा रहता है। बच्चों को यहां से गुजरते समय मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। नगर परिषद अधिकारियों को यह अस्थाई डंपिंग प्वाइंट बंद कराना चाहिए।
संजय, स्थानीय दुकानदार
3..राजकीय स्कूल के सामने कूड़ा के साथ आसपास के लोग यहां गोबर भी डाल देते है। सुबह के समय स्कूल में जाते व आते समय छोटे बच्चों को कूड़े का सामना करना पड़ता है। अस्थाई डंपिंग प्वाइंट से निजात दिलानी चाहिए।
दीपक, हीरा चौक निवासी
4..करीब दो दर्जन से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी वाया झाडू सिंह चौक होते हुए स्कूलों में पहुंचते है। अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर दिनभर लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है और कई दफा ये बच्चों को घायल भी कर चुके हैं।
राहुल, चरखी गेट निवासी
वर्जन:
मेरे संज्ञान मे ऐसा मामला नहीं था। अगर शिक्षण संस्थाओं के बाहर कूड़ा डंप किया जा रहा है तो यह गलत है। मैं इस मामले में तुरंत नप अधिकारियों से बातचीत करूंगा। स्कूली बच्चों के साथ लोगों को सफाई संबंधी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अगर भविष्य में कोई सफाई कर्मचारी यहां कूड़ा डंप करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
ओमप्रकाश देवराला, एसडीएम
--रविवार को कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है। नगर परिषद सफाई कर्मचारी अन्य दिनों में नियमित रूप से सफाई की जाती है।
संजय छपरिया, चेयरमैन
--नगर परिषद कर्मचारियों को काफी दफा राजकीय स्कूल के बाहर कूड़ा न डाल की बात कह चुके है। इसके बावजूद भी कूड़ा यहीं डाल रहे है।
दीपक उर्फ बबलू श्योराण, वाइस चेयरमैन