फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रैफिक अदालत लगाकर बच्चों को जागरूक करेगी पुलिस

ट्रैफिक अदालत लगाकर बच्चों को जागरूक करेगी पुलिस

Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक अदालत लगाकर बच्चों को जागरूक करेगी पुलिस
फोटो परिचय
विज्ञापन

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा

ट्रैफिक अदालत लगाकर बच्चों को जागरूक करेगी पुलिस
- मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक
- बच्चों से अभिभावकों को भी जागरूक करने की की जाएगी अपील
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस जल्द ही ट्रैफिक अदालत लगाकर स्कूल कॉलेजों में बच्चों को यातायात नियमों के बारे में बताएगी। इसके अलावा मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा और डीएसपी ट्रैफिक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि अधिकतर हादसे ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के कारण ही होते है। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं करने के कारण कई बार दुघर्टना में काल के गाल में समा जाते हैं। जल्द ही ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए स्कूल व कॉलेजों में ट्रैफिक अदालतें लगाई जाएंगी। बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों के पास मैसेज और व्हाट्सएप पर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता संबंधी मैसेज भेजे जायेंगे। ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

--
पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 से अधिक वाहन चालकों का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed