फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गांधरा की वर्षा तो सांपला की सुमन ने बनाई मेरिट में जगह

गांधरा की वर्षा तो सांपला की सुमन ने बनाई मेरिट में जगह

Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
गांधरा की वर्षा तो सांपला की  सुमन ने  बनाई मेरिट में जगह
फोटो-1 गांधरा की बेटी के मेरिट में आने से परिवार के लोग खुशी मनाते हुए
विज्ञापन


गांधरा की वर्षा तो सांपला की सुमन ने बनाई मेरिट में जगह
75 प्रतिशत रहा सांपला का 12वीं का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो संापला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के घोषित किए गए परीक्षा परिणाम को लेकर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में अच्छे परिणाम को लेकर मिठाई बाट कर खुशी मनाई गई। कस्बे में एसएमपी स्कूल की छात्रा सुमन ने 500 में से 480 अंक लेकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया है। गांधरा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा वर्षा ने 95 ़4 प्रतिशत लेकर जिले पर सरकारी स्कूलों में टॉप किया है। वहीं इस्माइला राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रीना ने 95 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया। मेरिट में आने वाले छात्राओं को स्कूल स्टाफ व खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्षा व रीना ने बताया कि वह घर पर ही स्टडी करती थीं। जबकि पारूल ने 92 प्रतिशत अंक हालिस किए। वहीं आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। स्कूल डायरेक्टर कृष्ण लाल ने सफल विद्यार्थियों को नोटों की माला पहना कर बधाई दी और उज्जल भविष्य की कामना की।


एएफसी स्कूल ूके दो दर्जन छात्राओं ने पाए 80 प्रतिशत से अधिक अंक
अमर उजाला ब्यूरो संापला
कस्बे के एएफसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं के परिक्षा परिणाम अच्छा होने पर खुशी मनाई गई। इस स्कूल के 25 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। ललीता व मनीषा ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। डायरेक्टर महाबीर मलिक ने बताया कि 40 विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य कृष्ण मलिक व अन्य स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। स्कूल डायरेक्टर कृष्ण लाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन



फोटो- 2एसएमपी स्कूल की मेरिट में आई छात्रा को मिठाई खिलाते हुए

एसएमपी स्कूल की छात्रा सुमन ने पाए 97 ़4 प्रतिशत अंक
अमर उजाला ब्यूरो सांपला
बस स्टैंड के नजदीक एसएमपी पब्लिक स्कूल की छात्रा सुमन ने कॉमर्स वर्ग में 97 ़4प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जबकि इसी स्कूल के छात्र राकेश ने 81 ़6 प्रतिशत अंक हासिल किए। साइंस में नीरज ने 90 प्रतिशत अंक, स्नेहलता ने 86 ़8 प्रतिशत अंक तन्नू व मोहित ने 82 प्रतिशत, पारूल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ऑर्ट वर्ग में लक्ष्य ने 84 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों द्वारा मेरिट में स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन करने सभी ने बधाईयां दीं। इस मौके पर राकेश कुमार, वीपिन कुमार बंसल , महेश कुमार ,सतेंद्र सिंह, अमित कुमार, निरंजन , सुदेश ओहल्याण, ललीत राठी, सुनीता राठी, प्रीति, नवनीत कुमार, अन्नू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed