फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कबड्डी की ट्रायल

कबड्डी की ट्रायल

Sat, 09 Mar 2019 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी की ट्रायल
रोहतक। एमडीयू के खेल प्रांगण स्थित डॉ. मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में भारतीय महिला टीम के लिए 100 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। ट्रायल प्रक्रिया मेें 26 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण कैंप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों का शनिवार को शारीरिक योग्यता टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि आगामी छह से 14 अप्रैल तक मलेशिया के मिलाका शहर में कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल रोहतक स्थित एमडीयू में किया जा रहा है। भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए देश की 100 खिलाड़ियों ने रोहतक का रुख किया। इस चयन ट्रायल में 26 खिलाड़ियों का चयन भारतीय महिला कबड्डी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ियों का शनिवार सुबह शारीरिक निपुणता योग्यता टेस्ट लिया जाएगा। इस दौरान न्यू कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एमवी प्रसाद मौजूद रहे। प्रतियोगिता के लिए फाइनल चयन प्रशिक्षण शिविर के अंत तक किया जाएगा। इस टीम में 16 महिला खिलाड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed