फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दोपहिया वाहनों की पार्किंग का ठेका खत्म होने के बावजूद ठेकेदार के गुर्गे कर रहे वसूली

दोपहिया वाहनों की पार्किंग का ठेका खत्म होने के बावजूद ठेकेदार के गुर्गे कर रहे वसूली

Tue, 10 Apr 2018 03:11 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों की पार्किंग का ठेका खत्म होने के बावजूद ठेकेदार के गुर्गे कर रहे वसूली
स्टिंग ऑपरेशन का लोगो...
विज्ञापन

31 मार्च को खत्म हो गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग का ठेका, अब भी अवैध वसूली कर रहे गुर्गे
वीडियो में रिकॉर्ड हुआ वसूली करता ठेकेदार का गुर्गा, अधिकारी बोले- मामला गंभीर, जल्द होगी कार्रवाई
अमर उजाला टीम ने किया स्टिंग ऑपरेशन

महबूब अली
रोहतक।
भले ही रोहतक रेलवे स्टेशन पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग का ठेका समय पूरा होने के कारण खत्म कर दिया गया हो। मगर पिछले पांच दिन से ठेकेदार का गुर्गा पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों से दस से बीस रुपये वसूल रहा है। हालांकि कुछ बाइक सवार रुपये देने से साफ इनकार कर देते हैं।
अमर उजाला टीम ने तीन दिन तक स्टिंग ऑपरेशन किया तो ठेकेदार का गुर्गा अवैध वसूली करते हुए वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। इस दौरान पार्किंग में खड़ी बाइक को लेने के लिए रोहतक निवासी एक व्यक्ति पहुंचता है। बाइक लेने के बाद जैसे ही व्यक्ति चलने लगता है तो ठेकेदार का गुर्गा उसे रुकवा लेता है और वाहन की पार्किंग के रुपये मांगता है।
विज्ञापन

केस 1...
व्यक्ति और गुर्गे के बीच बातचीत के प्रमुख अंश-
व्यक्ति- भाई ठेका तो अब खत्म हो गया है। अब भी रुपये ले रहे हो।
गुर्गा- रुपया तो लगेगा ही।
व्यक्ति- एक दिन बाइक खड़ी की है, कितने रुपये लोगे।
गुर्गा- दस रुपये दे दो बस।
व्यक्ति- 20 का नोट देते हुए बोला, दस रुपये जल्दी से वापस दो।
गुर्गा- 20 का नोट लेने के बाद व्यक्ति को 10 का नोट वापस कर देता है।
व्यक्ति- बाइक स्टार्ट कर जाते हुए अगली बार रुपये नहीं दूंगा।
गुर्गा- ठीक है।
केस 2...
बाइक सवार युवक और गुुर्गे के बीच बातचीत...
गुर्गा- एक दिन की पार्किंग का किराया तो देता जा।
युवक- कितने रुपये देने हैं।
गुर्गा- वैसे तो 20 लगते थे, मगर अब 10 रुपये ही दे दे।
युवक- 10 रुपये दे देता है।
गुर्गा- दिनभर तुम्हारी बाइकों की हिफाजत करता हूं।

रिपोर्टर और ठेकेदार के गुर्गे से बातचीत...

रिपोर्टर- ठेका तो 31 मार्च को ही खत्म हो चुका है। फिर वसूली क्यों कर रहे हो?
गुर्गा- प्रतिदिन के बस 10 रुपये ले रहा हूं। महीने के रुपये किसी भी वाहन चालक से नहीं लिए जा रहे हैं।
रिपोर्टर- ये रुपये किसे दोगे?
गुर्गा- बंटेंगे भाई।
रिपोर्टर- किसे-किसे।
गुर्गा- पता नहीं किसे-किसे।
रिपोर्टर- अब बाइकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तुम्हारी ही है क्या?
गुर्गा- जो रुपये दे रहा है, उनकी सुरक्षा की जा रही है।
रिपोर्टर- मैं बाइक खड़ी करूं तो कितने रुपये लोगे।
गुर्गा- औरों से 20 रुपये ले रहे हैं, आप 10 रुपये दे दो प्रतिदिन के।
रिपोर्टर- ओके।

रेलवे अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान
पांच दिन तक किए गए स्टिंग के दौरान देखने में आया है कि ठेका खत्म होने के बाद भी दोपहिया वाहन चालकों से प्रतिदिन 10 से 20 रुपये की वसूली की जा रही है। रेलवे अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। वसूली करने वाले गुर्गे और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क ई गुर्गों से हुई नोक-झोंक
पार्किंग में बाइक खड़ी करने के बदले रुपये मांगने पर कई बाइक सवारों की गुर्गे से भी नोक-झोंक हुई। बाइक सवारों का कहना था कि जब ठेका ही खत्म हो चुका है तो वह रुपये किस बात के दे। वह रुपये कतई नहीं देंगे। मामले की शिकायत भी विभागीय अधिकारियों से की जाएगी।
वर्जन
बाइक पार्किंग का ठेका 31 मार्च को खत्म हो चुका है। इसके बाद भी यदि वसूली की जा रही है तो यह पूरी तरह से गलत है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वसूली नहीं होने दी जाएगी

-बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रोहतक
---
रोहतक रेलवे स्टेशन पर बाइक पार्किंग का ठेका समाप्त हो चुका है। यदि इसके बाद भी ठेकेदार वसूली करा रहा है तो यह गलत है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-नितिन चौधरी, सीपीआरओ, दिल्ली मंडल
--
बाइक पार्किंग के ठेके के नाम पर वसूली कराने का मामला गंभीर है। मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, जीआरपी।
---
फोटो परिचय : रोहतक रेलवे स्टेशन पर ठेका खत्म होने के बावजूद बाइक सवार से रुपये लेता ठेकेदार का गुर्गा।
रोहतक रेलवे स्टेशन पर पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहन
ठेकेदार के गुर्गे इस झोपड़ी में बैठकर करते हैं वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed