फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10th class student of Makrauli Khurd drowned in JLN canal near Kiloi in Rohtak

Rohtak: मकड़ौली खुर्द का 10वीं का छात्र किलोई के पास JLN नहर में डूबा, तीन भाइयों के परिवार में इकलौता बेटा था 

Mon, 11 Jul 2022 08:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 08:12 PM IST
सार

14 वर्षीय हर्ष तीन भाइयों के परिवार में इकलौता बेटा था। तेज बहाव के चलते बह गया। सोमवार दोपहर कबूलपुर के पास शव मिला। गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
10th class student of Makrauli Khurd drowned in JLN canal near Kiloi in Rohtak
हर्ष का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में मकड़ौली खुर्द के किसान परिवार में मातम का माहौल है। क्योंकि तीन भाइयों के परिवार का एकमात्र बेटा 14 वर्षीय हर्ष किलोई के पास जवाहरलाल नेहरू कैनाल में नहाते समय डूब गया। सोमवार दोपहर उसका शव कबूलपुर के नजदीक नहर में मिला। गांव में गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


निवर्तमान सरपंच सुमित कुमार ने बताया कि मकड़ौली खुर्द का किसान संजय खेतीबाड़ी का कार्य करता है। वे तीन भाई हैं। एक भाई के पास दो बेटी हैं, जबकि एक भाई ने शादी नहीं की। संजय के पास इकलौता बेटा हर्ष था। ऐसे में तीनों भाई हर्ष को बराबर प्यार करते थे।
विज्ञापन


रविवार को हर्ष गांव के युवकों के साथ किलोई के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में नहाने चला गया। वहां संतुलन बिगड़ने के कारण तेज बहाव व गहराई के चलते डूब गया। किशोर के डूबने से दूसरे बच्चे घबरा गए। उन्होंने गांव में आकर किसी को नहीं बताया कि हर्ष नहर में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को जब उसकी तलाश हुई तो धामड़ के एक युवक ने बताया कि दोपहर एक किशोर नहर में जरूर डूबा था। उस समय मकड़ौली खुर्द के कुछ दूसरे बच्चे भी थे। इसके बाद ग्रामीणों ने नहर में नहाने गए युवकों से पूछताछ की। तब बताया गया कि हर्ष नहर में डूब गया था।

डर के मारे वे चुप थे। मामले की सूचना सदर थाने में दी गई। रात को पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तेज बहाव के चलते कुछ नहीं पता लगा। सोमवार को ग्रामीण किलोई से पटरी के साथ-साथ हर्ष को तलाश करते हुए कबूलपुर तक पहुंच गए। गोच्छी गांव की पानी में हर्ष का शव उतराते दिखाई दिया। तत्काल शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 


हर कोई गमजदा, परिवार को बंधा ढांढस
सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद जब हर्ष का शव गांव में पहुंचा तो हर कोई गमजदा नजर आया। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि तीन भाइयों के परिवार में अब केवल दो बेटियां रह गई। हर्ष न केवल संजय का इकलौता बेटा था, बल्कि दो भाई भी उसे उतना ही प्यार करते थे। परिवार को सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का घर पर तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed