फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   जाम को ध्यान में रख निकलें शहरवासी, नहीं चलेंगे सम ऑटो

जाम को ध्यान में रख निकलें शहरवासी, नहीं चलेंगे सम ऑटो

Mon, 22 Apr 2019 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
जाम को ध्यान में रख निकलें शहरवासी, नहीं चलेंगे सम ऑटो
रोहतक। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर का सियासी पारा सोमवार को जाम की तरह चरम पर होगा। भाजपा, कांग्रेस और इनेलो प्रत्याशी सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को सम संख्या के ऑटो पर प्रतिबंध लगा दिया है। केवल विषम संख्या के ऑटो ही चलेंगे। रूट डायवर्ट का फैसला ट्रैफिक पुलिस मौके पर ही लेगी। ऐसे में शहरवासी ट्रैफिक जाम को ध्यान में रखकर घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक सोनू नरवाल और टीएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि जाम न लगे इसको लेकर विशेष प्लान तैयार किया गया है। बताया कि सौ से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। तीन मोबाइल टीमें रिजर्व में रखी गई हैं। रुट डायवर्जन का अभी कोई प्लान तैयार नहीं किया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी तो ही दिल्ली बाईपास की तरफ से शहर में आने वाले ट्रैफिक को शीला बाईपास, जबकि पीजीआई से जाने वाले वाहन चालकों को मॉडल टाउन पुलिस चौकी से सोनीपत रोड होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा हिसार रोड से आने वाले वाहनों को जींद बाईपास की तरफ निकाला जाएगा। साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में अलग से तीन पुलिस टीमें अलर्ट रहेगी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

-------
सीएम की रैली ओल्ड आईटीआई मैदान में, पूर्व सीएम निकालेंगे रोड शो
भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए ओल्ड आईटीआई मैदान में भाजपा की तरफ से रैली होगी। रैली में सीएम मनोहर लाल व लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री शिरकत करेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के नामांकन के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पुराने बस स्टैंड के पास स्थित भगवान वाल्मीकि चौक से आंबेडकर चौक तक रोड शो करेंगे। रोड शो में रोहतक, सोनीपत व झज्जर के विधायक व दूसरे कांग्रेस नेता भी आ सकते हैं। जबकि इनेलो प्रत्याशी धर्मबीर फौजी भी नामांकन दाखिल करेेंगे। इस मौके पर कर्ण चौटाला व रोहतक व झज्जर के जिलाध्यक्ष व दूसरे पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विषम संख्या के ऑटो ही चलेंगे सोमवार को
ट्रैफिक पुलिस की तरफ से हर सोमवार सम व अगले सोमवार विषम संख्या के ऑटो चलाए जा रहे हैं। सप्ताह के पहले दिन कल विषम संख्या के ही ऑटो चलेंगे। ट्रैफिक इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से वीटी भी करवा दी जाएगी। साथ ही रूट डायवर्ट का फैसला सोमवार को ही लेंगे।

-------
एंबुलेंस का रखा जाए ध्यान
इंस्पेक्टर गुरुदेव का कहना है कि राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं को ध्यान रखना होगा कि कोई एंबुलेंस जाम में न फंसे। अगर एंबुलेंस आती है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर आगे निकलने के लिए रास्ता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed