{"_id":"5b394d7d4f1c1b614d8b9450","slug":"101530482045-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो बसपा का जेल भरो आंदोलन एक नुक्कड़ नाटक से ज्यादा कुछ नहीं : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो बसपा का जेल भरो आंदोलन एक नुक्कड़ नाटक से ज्यादा कुछ नहीं : कांग्रेस
Updated Mon, 02 Jul 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो बसपा का जेल भरो आंदोलन नुक्कड़ नाटक से ज्यादा कुछ नहीं : कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक संत कुमार और पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा ने रविवार को संयुक्त रुप से जारी बयान में 29 जून को बसपा-इनेलो गठबंधन के जेल भरो आंदोलन को एक नाटक करार दिया। उन्होंने कहा स्थानीय अनाज मंडी में महज एक शेड के नीचे दोनों पार्टियों का जेल भरो आंदोलन एक नुक्कड़ नाटक से अधिक कुछ नहीं था।
कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन देने वाली आईएनएलडी आज अपना अस्तित्व बचाने के लिए जनता का हमदर्द होने का ढोंग कर रही है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि 27974 लोगों की गिरफ्तारी के आंकड़े दिखा कर अपनी पीठ थपथपा रही इनेलो की पोल खुल गई है। नुक्कड़ सभा के अंदर ही केवल 3500 नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद थे, तो 27974 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का आंकड़ा कहां से आया। सरकारी संरक्षण में केवल कागजों में गिरफ्तारी और अगले ही मिनट में उसी मंच से रिहाई यह दर्शाता है कि केवल प्रदेश की जनता को बरगलाने का काम किया जा रहा है । कांग्रेसी नेताओं ने प्रश्न पूछते हुए कहा है कि आईएनएलडी के नेताओं को जनता के सामने यह बताना होगा कि राजीव-लोंगे वाला समझौते के तहत जब एसवाईएल नहर का निर्माण किया गया तब न्याय युद्ध का नाम देकर एसवाईएल का विरोध किसने किया? क्यों सड़क पर सरकार के विरोध का ढोंग करने वाली पार्टी विधानसभा के प्रत्येक सत्र में हर एक मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़ी दिखाई देती है। सच्चाई यह है कि आईएनएलडी का भाजपा के साथ एक अपरोक्ष समझौता है जो हरियाणा में अपने खत्म होते वजूद को बचाने के लिए किया गया है। यही वजह है कि विधान सभा में प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद आईएनएलडी एक प्रमुख सहयोगी दल कि भूमिका निभा रहा है। आईएनएलडी के नेता पहले भी एसवाईएल नहर खोदने गए थे और सड़क खोदकर आ गए थे और अब जेल भरो आंदोलन के नाम पर मंच से ही गिरफ्तारी और मंच से ही रिहाई का खेल खेला जा रहा है। इनेलो-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए नेताओं ने कहा कि एक ओर बसपा सुप्रीमो मायावती महा गठबंधन की बात कर रही हैं वही आईएनएलडी नेता अपना वजूद बचाने के लिए मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की बात करते हैं और सच्चाई यह है आगामी चुनावों से पहले ही यह गठबंधन टूट जाएगा।