फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक बार के चुनाव....

रोहतक बार के चुनाव....

Sat, 07 Apr 2018 02:55 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
रोहतक बार के चुनाव....
फोटो सहित...
विज्ञापन


हुड्डा समर्थक जोजो बने रोहतक बार के पांचवीं बार प्रधान
हरि स्वरूप हुड्डा को दी 500 वोटों से मात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रोहतक जिले की बार एसोसिएशन में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जलवा बरकरार है। उनके समर्थक लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने शुक्रवार को निकटतम प्रत्याशी हरि स्वरूप हुड्डा को 500 वोटों से हरा दिया। जोजो इससे पहले चार बार प्रधान रह चुके हैं। केवल 2010 में उन्हें शिकस्त मिली थी। वहीं, पुनित पुनिया सचिव, विश्वेंदर ढुल उप प्रधान, किरण सहरावत सह सचिव और मुनीष कुमार को बार एसोसिएशन का लाइब्रेरी इंचार्ज चुना गया।
प्रदेश की सियासत में रोहतक बार की अहम भूमिका रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व राज्यसभा सांसद शादीलाल बतरा, पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, पूर्व विधायक संत कुमार, उमेश सिवाच व चक्रवर्ती शर्मा बार के सदस्य हैं। यहीं कारण है कि रोहतक बार के चुनाव परिणाम पर सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्षी दलों के नेताओं की भी नजर लगी रहती है।
विज्ञापन

बाक्स
भाजपा सरकार में डिप्टी एडवोकेट जरनल रहे विक्रम खट्टर को 61 वोट मिली
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हाईकोर्ट में रोहतक बार के वकील विक्रम खट्टर को हाईकोर्ट में डिप्टी एडवोकेट जरनल नियुक्त किया गया था। हालांकि बाद में वे पद मुक्त हो गए। बार चुनाव में प्रधान की दौड़ में वे तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें मात्र 61 वोट मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जोजो का नहीं टूट सका तिलिस्म
जिला बार में हुड्डा समर्थक रहे लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो का तिलिस्म नहीं टूटा। 2009 में उन्हाेंने उमेश भारद्वाज को 18 वोट से हराया, जबकि 2010 में जोजो 53 वोट से उमेश से मात खा गए थे। इसके बाद जोजो ने मुड़ कर नहीं देखा। 2011 में अनिल बुधवार को 476, 2012 में अशोक पसरीजा को 670, 2013 में चुनाव नहीं लड़ा। जबकि 2014 में उमेश भारद्वाज को 550 वोटों से हराया। 2015 से 2018 तक बार के दो बार चुनाव हुए, जिसमें दोनों बार दीपक कुंडू प्रधान बने, जो जोजो के साथी हैं। अब 2018 में खुद जोजो मैदान में आए और 500 वोटों से हरि स्वरूप हुड्डा को हराया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed