फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   10 new positive cases of Corona blown away by Health Department, History of all of Delhi

कोरोना के 10 नये पॉजिटिव केसों ने उड़ाई स्वास्थ्य विभाग की नींद, सभी की हिस्ट्री दिल्ली

Sun, 31 May 2020 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
10 new positive cases of Corona blown away by Health Department, History of all of Delhi
कोरोना के संक्रमणकाल में शनिवार को पहली बार एक साथ 10 नये संक्रमण के केस मिले हैं। इसमें सबसे अहम कोरोना के वायरस का वरयूलेंट स्टेन माना जा रहा है। क्योंकि इसके एक संक्रमित मरीज ने सात नये मरीजों को संक्रमित कर दिया है। इसके अलावा पहले व अन्य संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री में आए लोगों को तलाशा जा रहा है। सबसे अहम इसमें जवाहर नगर का मरीज है, जोकि चाय की दुकान चलाता है। इसका सीधा कांटेक्ट एसबीआई की मुख्य शाखा से है। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री जुटाती रही।
विज्ञापन

शनिवार का दिन जिले पर भारी रहा। सुबह से देर रात तक कोरोना के केसों की पुष्टि होती रही और स्वास्थ्य विभाग एक के बाद एक मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री सर्च करता रहा। सुबह सबसे पहले ओल्ड हाउसिंग बोर्ड का एक पनीर डीलर कोरोना पॉजिटिव मिला। यह दिल्ली से पनीर लाता था। बताया जा रहा है कि यह अकेला रहता है। इसकी तबीयत खराब थी और एक निजी डॉक्टर से यह दवा लेता था। डॉक्टर का भी सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने ले लिया है। इसके अलावा दिल्ली से सामान लाने वाले किला रोड के कास्मेटिक व्यापारी के कांटेक्ट में सात नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें सभी व्यक्ति मरीज के परिवार से हैं। इसमें से तीन संक्रमित जवाहर नगर के रहने वाले हैं। जवाहर नगर में पाए गए संक्रमित परिवार के बारे में बताया जा रहा है कि इनका एसबीआई बैंक में चाय का काम है। यह पिछले दो दिनों से चाय की दुकान चला रहा है। इसके अलावा पीजीआईएमएस में एक मेल स्टाफ नर्स व एक आईडीसी कंपनी का व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस मरीज का भी संबंध दिल्ली से है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि पाड़ा मोहल्ला निवासी एक अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीज सीधा दिल्ली से पीजीआईएमएस में उपचार के लिए आया है।
विज्ञापन

एसबीआई बैंक से मांगी लिस्ट
स्वास्थ्य विभाग शनिवार को मिले कोरोना पॉजिटिव केस में सबसे अधिक गंभीर जवाहर नगर के मरीज को मान रहा है। माना जा रहा है कि उसके कांटेक्ट में आए लोग अधिक संक्रमित हो सकते हैं। इसके लिए विभाग ने बैंक प्रबंधक से सारी लिस्ट मांगी है। इनकी रविवार को जांच करवाई जाएगी। इसके बाद इस व्यक्ति के कांटेक्ट में आए अन्य लोगों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश कॉलोनी निवासी एवं किला रोड के व्यापारी को वरयूलेंट कोरोना का स्टेन है। यह अधिक लोगों को संक्रमित कर सकता है। यही वजह है कि अब तक संक्रमित व्यक्ति के क्लोज कांटेक्ट वाले जांच में निगेटिव मिल रहे थे, जबकि अब अधिकांश पॉजिटिव मिले हैं। अभी इस केस से जुड़े अन्य केसों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शनिवार को जिले में 10 नये कोरोना के पॉजिटिव केस मिले हैं।
डॉ. रमन जीत कौर, प्रभारी, जिला निगरानी कमेटी कोरोना एवं डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed