फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   1.6 degree minimum temprature in rohtak on sunday

आठ साल बाद 1.6 डिग्री तक रोहतक का न्यूनतम तापमान, आज भी कड़ाके की ठंड के आसार

Mon, 30 Dec 2019 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
1.6 degree minimum temprature in rohtak on sunday
रोहतक। कड़ाके की ठंड रोजाना अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। शनिवार को रोहतक का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री रहा जोकि 2011 के बाद सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड था। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री पहुंचा गया। 25 दिसंबर 2011 को रोहतक का न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री दर्ज किया गया था, जिसके बाद हर वर्ष तापमान दो डिग्री से ऊपर ही रहा। अब 28 और 29 दिसंबर को तापमान लुढ़ककर 1.6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने बताया कि रोहतक में नो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 2018 में दिसंबर में ही 2.2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गया था। इससे पहले हर साल तापमान ज्यादा से ज्यादा दो से तीन डिग्री तक ही गिरता था। शनिवार की तुलना में रविवार कोे न्यूनतम जहां 0.2 डिग्री लुढ़का है, वहीं दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इस सर्द ऋतु में रविवार को लगातार 14वें दिन कोल्ड-डे रहा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया की 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते दो और तीन जनवरी को बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के आने से तापमान थोड़ा बढ़ेगा, क्योंकि बादलों में गर्माहट होती है। सोमवार को भी कड़ाके की ठंड जारी रहने के आसार हैं। हवा की गति 10.3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। जनवरी में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

सामान्य से 5 डिग्री कम रहा न्यूनतम तापमान
पिछले 14 दिनों से जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम चल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed