{"_id":"d085f464d4014e1d8ba202fe06ad8b63","slug":"road-accident-grandmother-grandson-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दादी-पोते की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दादी-पोते की मौत, चार घायल
चरखी दादरी/ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के चरखी दादरी-नारनौल मुख्य मार्ग पर गांव मंदोला के समीप स्कार्पियो और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
स्कार्पियो सवार गांव दुबलधन निवासी दलबीर सिंह और उसकी दादी भागवती की हो मौत गई, जबकि बोलेरो सवार भिवानी निवासी सोनू, राजेश, संदीप और सतीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना रविवार-सोमवार की रात दो बजे की है। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से बोलेरो चला रहे सोनू की चिंताजनक हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
जानकारी के अनुसार गांव दुबलधन निवासी दलबीर सिंह और उसकी दादी भागवती गांव झोझूकलां में कुआं पूजन समारोह में शामिल होने गए थे। स्कार्पियो में वहां से लौटते समय गांव मंदोला के समीप सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों की टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुनकर आसपास के किसान घटनास्थल पर पहुंचे और वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दलबीर सिंह और भागवती की मौत हो चुकी थी।