फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth should focus on studies, sports, and the future: Rampal

युवा पढ़ाई, खेल और भविष्य पर ध्यान दें : रामपाल

Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Youth should focus on studies, sports, and the future: Rampal
ग्रामीणों को जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव बुढ़पुर और लाखनोर में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। निरीक्षक रामपाल ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। युवाओं से पढ़ाई, खेल और अपने भविष्य पर ध्यान देने और नशे से हमेशा दूर रहने की अपील की गई।
अभियान के दौरान साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर भी लोगों को सतर्क किया गया। टीम ने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या पासवर्ड साझा न करें। यदि कोई साइबर ठगी होती है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते ठगों के खातों को फ्रीज कराया जा सके।
विज्ञापन

हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सड़क संकेतों का पालन करने की सलाह दी गई। पुलिस ने अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या नशा बेचने अथवा सेवन करने वाला व्यक्ति दिखाई दे तो डायल 112, संबंधित पुलिस थाना या हेल्पलाइन 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed