{"_id":"6ab2e8ae505bbabcf5022afc","slug":"youth-participation-is-the-key-to-strengthening-rewari-news-c-198-1-fth1001-245901-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की कुंजी : डॉ. ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत करने की कुंजी : डॉ. ज्योति
विज्ञापन
निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।स्रोत: कॉलेज
- फोटो : Videograb
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में जिला निर्वाचन कार्यालय के सहयोग से 17वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण के संदर्भ में युवा भागीदारी एक जीवित लोकतंत्र की कुंजी विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र, मतदाता जागरूकता और युवा सहभागिता से जुड़े विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को निर्वाचन आयोग की एसआईआर संबंधी पहल की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को समसामयिक विषयों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की भावना ने द्वितीय तथा एमए इतिहास की रुचिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्वीप कमेटी के सदस्य दीपक कुमार, संदीप सिंह, राजकुमार एवं निधू यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सक्रिय नागरिक सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना रहा।