फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dies due to drowning in canal, case registered against five

नहर में डूबने से हुई युवक की मौत, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in canal, case registered against five
रेवाड़ी के रहने वाले एक युवक की झज्जर में नहर में डूबने से मौत हो गई। वह अपने पांच दोस्तों संग नहाने गया था। उसके मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है, जिले के गांव रतनथल का रहने वाला मनोज (28) अपने गांव के ही रतनपाल व हवा सिंह के साथ घर से साथ लगती पाटौदा माइनर में नहाने गया था। गांव न्योला पंप हाउस के पास नहर में डूबने से उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस वक्त उसके साथ गांव के ही प्रेमपाल, नवीन व अजय भी थे। वे तीनों उसे इलाज के लिए रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मनोज के छोटे भाई कर्मबीर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। कर्मबीर का आरोप है कि उसके भाई को नहर में डुबोकर इन्हीं पांचों ने मारा है। झज्जर जिले की माछरौली थाना पुलिस ने पांचों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसके बड़े भाई मनोज की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। वह गांव में ही खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed