{"_id":"68aa072f4479ceea84087fec","slug":"yakshara-first-in-block-level-environmental-science-exhibition-rewari-news-c-198-1-rew1001-224578-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंडस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में यक्षरा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंडस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में यक्षरा प्रथम
विज्ञापन
सीहा स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कार वितरण का दृश्य। स्रोत
डहीना। खंडस्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सीहा स्कूल में किया गया। इसमें 24 विद्यालयों व मेजबान विद्यालय के डॉ. सीवी रमन साइंस क्लब के बच्चों ने पर्यावरण विषय पर नवाचारी मॉडल्स के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीहा की छात्रा यक्षरा ने प्रथम स्थान पाया।
वहीं पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी की छात्रा वर्णिका ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास के छात्र नैतिक ने तृतीय तथा रावमावि सीहा की छात्रा मीनाक्षी ने चतुर्थ (सांत्वना) पुरस्कार प्राप्त किया। डिप्टी डीईओ एवं डीपीसी राजेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
प्रदर्शनी की अध्यक्षता बीईओ संतोष तंवर ने की व प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। प्रदर्शनी के जिला नोडल अधिकारी डीएमएस अशोक नामवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अध्यक्षीय संबोधन में बीईओ तंवर ने सभी विद्यार्थियों से पर्यावरण के पक्षधर पोषक एवं सजग संवाहक बनने का आह्वान किया। प्रदर्शनी के खंड नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य नाहड़िया ने सभी अधिकारियों, प्रतिभागियों एवं प्रभारी का अभिनंदन किया।
क्लब के अध्यक्ष हरीश कुमार के संयोजन व हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखक यशपाल आर्य, स्टाफ सचिव दिनेश कुमार, अध्यापिका मंजू शर्मा व लक्ष्मी यादव ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं के अलावा सभी प्रतिभागियों, जिला स्तर पर विजेता रही विद्यालय की कबड्डी टीम तथा पर्यावरण पेंटिंग के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।