{"_id":"62c4811d664c641bfa18be96","slug":"worker-hit-by-pickup-dies-rewari-news-rtk6515175165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की चपेट में आया श्रमिक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की चपेट में आया श्रमिक, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल (रेवाड़ी)। औद्योगिक क्षेत्र में ड्यूटी के बाद कंपनी परिसर में ही सोए एक कर्मचारी पिकअप की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर साथी कर्मचारी उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कसौला थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के गांव तियेरा निवासी विनोद कुमार के साथ उसके ताऊ का लड़का बेदीलाल (33) बावल के सेक्टर-7 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। दोनों रात में ड्यूटी करके कंपनी परिसर में ही सो गए। इसी दौरान पीने का पानी पहुंचाने वाली पिकअप गाड़ी आई। पिकअप चालक ने लापरवाही बरतते हुए बेदीलाल पर गाड़ी चढ़ा दी। शोर मचने पर विनोद व उसका साथी तुरंत ही घायल बेदीलाल को बावल के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। इसके वे बेदीलाल को सरकारी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
-----------
काेट
कसौला पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
-मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कसौला