{"_id":"641ddad45550b7dbf702723f","slug":"woman-steals-rs-50000-from-ex-servicemans-bag-rewari-news-c-17-1-102863-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पूर्व सैनिक के थैले से महिला ने चुराए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पूर्व सैनिक के थैले से महिला ने चुराए 50 हजार रुपये
Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव धामलावास निवासी पूर्व सैनिक के थैले से एक महिला ने 50 हजार रुपये चुरा लिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव धामलावास निवासी सुरेश चंद सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। वह सर्कुलर रोड स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये निकाल कर कानोड के गेट के पास एक अस्पताल में चले गए। वह अस्पताल के पास ही वह कुछ देर बैठे रहे। इसी दौरान एक महिला उनके पास आकर बैठ गई। महिला ने पूर्व सैनिक के थैले से 50 हजार रुपये चुरा लिए। सुरेश दवाई लेकर पैसे देने लगे तो थैले में पैसे नहीं मिले। सुरेश ने चेक किया तो थैले के नीचे कट लगा था। सुरेश ने बताया कि पास आकर बैठी महिला पर शक जताया है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।