{"_id":"6a77733d22308f6b920b51df","slug":"woman-gives-birth-to-premature-baby-on-the-road-before-ambulance-arrives-rewari-news-c-198-1-rew1001-243316-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एंबुलेंस पहुंचने के पहले महिला ने सड़क पर प्री-मेच्योर बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एंबुलेंस पहुंचने के पहले महिला ने सड़क पर प्री-मेच्योर बच्चे को दिया जन्म
Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली क्षेत्र में शनिवार को निशा ने एंबुलेंस पहुंचने के पहले सड़क पर प्री मेच्योर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने के बाद अस्पताल पहुंची महिला को अल्ट्रासाउंड के लिए रेवाड़ी रेफर किया गया। जांच के बाद महिला परिजनों के साथ ट्रेन से कोसली लौट आई। शाम को दोबारा पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस के लिए कॉल की लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।
राकेश ने बताया कि उनकी पत्नी निशा की डिलीवरी की संभावित तारीख 30 अक्तूबर बताई गई थी। शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन महिला को कोसली अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अल्ट्रासाउंड कराने के लिए उसे रेवाड़ी रेफर कर दिया। महिला को एंबुलेंस से रेवाड़ी ले जाया गया। रेवाड़ी में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद महिला परिजनों के साथ ट्रेन से वापस कोसली पहुंची।
शाम को घर पहुंचने के बाद महिला को फिर से तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्होंने एंबुलेंस के लिए फोन किया। एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर पैदल ही घर से निकल पड़े। इसी दौरान रास्ते में महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और सड़क पर ही प्री-मैच्योर बच्चे का जन्म हो गया।
विज्ञापन
अचानक हुई डिलीवरी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने किसी तरह महिला और नवजात को संभाला। बाद में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की। बच्चे की स्थिति को लेकर चिकित्सकों ने निगरानी में रखने की बात कही। हालांकि, एंबुलेंस को कॉल करने और उसके पहुंचने में कितना समय लगा, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।