{"_id":"6ac14a8dd83da2de7406caf2","slug":"approval-granted-to-set-up-an-open-gym-at-rezang-la-park-10-types-of-equipment-will-be-installed-rewari-news-c-198-1-fth1001-246559-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेजांगला पार्क में ओपन जिम खोलने की मिली मंजूरी, 10 प्रकार के उपकरण लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेजांगला पार्क में ओपन जिम खोलने की मिली मंजूरी, 10 प्रकार के उपकरण लगेंगे
Sun, 04 Oct 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला पार्क में ओपन जिम स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। रेजांगला पार्क विकास समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण यादव ने बताया कि पार्क में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और व्यायाम की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के आउटडोर जिम उपकरण लगाए जाएंगे।
प्रस्तावित उपकरणों में एयर वॉकर, डबल पुल डाउन, डबल चेस्ट प्रेस, डबल लेग प्रेस, स्काई वॉकर, डबल एबी बोर्ड, क्रॉस ट्रेनर, शोल्डर व्हील्स, साइकिल और वेस्ट एंड बैक शामिल हैं।
इन उपकरणों के स्थापित होने के बाद पार्क में सुबह-शाम घूमने और व्यायाम करने आने वाले लोगों को खुले वातावरण में कसरत करने की सुविधा मिलेगी। खासकर युवाओं के साथ बुजुर्ग और नियमित रूप से वॉक करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपयोगी होगी।
विज्ञापन
समिति के अनुसार उपकरणों में जीआई पाइप का इस्तेमाल किया जाएगा और उन पर पाउडर कोटिंग होगी, ताकि वे खुले वातावरण में लंबे समय तक टिक सकें।
परमात्मा शरण यादव ने कहा कि अप्रूवल मिलने के बाद अब जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। पार्क में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास समिति लगातार प्रयास कर रही है।