{"_id":"6ac14996a0bb8bab660f6868","slug":"allegation-of-stone-pelting-at-the-victims-family-home-following-an-assault-rewari-news-c-198-1-rew1001-246557-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मारपीट के बाद पीड़ित परिवार के घर पर पथराव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मारपीट के बाद पीड़ित परिवार के घर पर पथराव का आरोप
Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव खुशपुरा में मारपीट के बाद पीड़ित परिवार के घर पर पथराव करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जाटूसाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
रेवाड़ी निवासी ज्योति यादव ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्योति ने घटना से संबंधित एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शिकायत के अनुसार, 2 अक्तूबर की सुबह करीब छह बजे ज्योति का भाई विशाल खेत में टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां संजू देवी के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में मां की झुमकी छीनने और छेड़छाड़ करने के आरोप भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
ज्योति का आरोप है कि घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और मारपीट से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराया। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का आरोप है कि मेडिकल कराने के नाम पर उन्हें दिनभर इधर-उधर भेजा गया और शाम करीब चार बजे अगले दिन कार्रवाई करने की बात कहकर घर भेज दिया गया।
अगले दिन घर पर किया पथराव
शिकायत के अनुसार, 3 अक्तूबर को आरोपियों ने दोबारा परिवार के घर पर पथराव किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार पर ही दबाव बनाया। ज्योति ने आरोप लगाया कि जाटूसाना थाने में तैनात एक पुलिस कर्मचारी उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज होने का दावा करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
पहले भी मारपीट का लगाया आरोप
शिकायतकर्ता के अनुसार, परिवार के साथ पहले भी दो बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। आरोप है कि इन मामलों में भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाया। ज्योति ने मुख्यमंत्री से 2 अक्तूबर की मारपीट और छेड़छाड़ तथा 3 अक्तूबर को घर पर पथराव की घटनाओं से संबंधित वीडियो की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पुलिस कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन :
मामला संज्ञान में आया है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।- प्रिंस, थाना प्रभारी, जाटूसाना।