फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in attempted murder case; 10 apprehended so far.

Rewari News: जानलेवा हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 10 काबू

Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in attempted murder case; 10 apprehended so far.
कोसली। थाना कोसली पुलिस ने युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी गांव साल्हावास, झज्जर निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली निवासी कमल ने बताया था कि उनकी गली में रामकुमार की ओर से खोदी गई कुई धंसने से उनके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। 20 अगस्त को वह साथियों के साथ कोसली एसडीएम कार्यालय में शिकायत देने गए थे। लौटते समय सचिन उर्फ गोलू के फोन पर उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया गया।
विज्ञापन

वहां पहुंचने पर तीन गाड़ियों में सवार करीब 15-20 युवक पहुंचे और लाठी-डंडों से कमल व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस पहले ही हिमांशु, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की, सतेंद्र, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू, दीपक, अजय, कृष्ण और आकाश को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा कार और पांच लकड़ी के डंडे भी बरामद किए थे।

मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शुक्रवार को पंकज कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed