फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Pearl millet procurement marred by mismanagement; queue of tractor-trolleys stretches up to a kilometer outside the mandi.

Rewari News: बदइंतजामी के बीच बाजरे की खरीद, मंडी के बाहर एक किमी तक लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार

Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 04 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pearl millet procurement marred by mismanagement; queue of tractor-trolleys stretches up to a kilometer outside the mandi.
रणबीर
रेवाड़ी। जिले की अनाज मंडियों में बदइंतजामी के बीच बाजरे की खरीद जारी है। शनिवार की शाम पांच बजे तक 576 गेटपास कटे और 14 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद हुई। मंडी के दोनों प्रवेश द्वार पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी रहीं। पहली बार जाट धर्मशाला से अनाज मंडी तक करीब एक किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मंडियों में गेट पास बनवाने और मंडी में प्रवेश के लिए किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मंडी में न तो पर्याप्त कर्मचारी हैं और न ही पुलिसकर्मियों की ही व्यवस्था है। इससे अव्यवस्था बनी हुई है। रात से ही मंडी के बाहर पहुंचे किसानों ने बड़ी मुश्किल से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कतार में लगाईं।
विज्ञापन

सुबह होते-होते लाइन काफी लंबी हो गई। पुराने हाउसिंग बोर्ड के पास कुछ किसानों ने लाइन तोड़कर आगे ट्रैक्टर लगाने का प्रयास किया तो इसको लेकर किसान आपस में उलझते भी दिखाई दिए। बाद में अन्य किसानों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि गेट पास बनाने और प्रवेश की प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए तो काफी हद तक समस्या कम हो सकती है। किसानों को कई बार कतार में लगने के बाद भी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना पड़ रहा है।

-मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर भूमि सत्यापन की प्रक्रिया किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी है। जिले में 80 प्रतिशत भूमि का सत्यापन हुआ है। शेष किसानों को सत्यापन पूरा नहीं होने के कारण निराश लौटना पड़ रहा है। फसल मंडी तक पहुंचने पर यदि दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी न हो तो खरीद में दिक्कत आए तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।-नरेश, निवासी सहारनवास
- रात से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लाइन में खड़े हैं। सुबह तक लाइन जाट धर्मशाला से मंडी गेट तक पहुंच गई। फसल बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। व्यवस्था पहले से बेहतर होनी चाहिए थी। पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है। व्यवस्था के लिए कोई पुलिस कर्मचारी व मंडी कर्मचारी तक नहीं हैं।-लेखाराम, निवासी सहारनवास
-मंडी के दोनों गेटों पर लंबी लाइन लगी है। गेट पास बनवाने में समय लग रहा है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तो किसानों को घंटों धूप में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हैं किसान अपने ही प्रयासों से व्यवस्था बना रहे हैं। मंडी में खरीद प्रक्रिया भी आसान होनी चाहिए और सत्यापन की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।-दयाराम, रेवाड़ी
-लाइन में घंटों खड़ा रहने के बाद कोई किसान आगे निकलने की कोशिश करते है तो विवाद की स्थिति बन जाती है। पुलिस कर्मचारी पर्याप्त संख्या में हों और लाइन व्यवस्थित तरीके से चलवाई जाए तो आपसी विवाद भी नहीं होंगे। मेरी फसल-मेरा ब्योरा में जमीन का सत्यापन नहीं होने के कारण कई किसानों को वापस लौटना पड़ रहा है। किसान पहले ही फसल और भाव को लेकर परेशान है।-रणवीर, किसान

वर्जन:
मंडी में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की मांग प्रशासन से की गई है। दोनों गेटों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अभी तक करीब 80 प्रतिशत भूमि का सत्यापन हो चुका है। शेष 20 प्रतिशत किसानों का सत्यापन होना शेष है। परेशानी से बचने के लिए किसानों से पूरे दस्तावेजों के साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनकी भूमि का सत्यापन हो चुका है।-नरेंद्र कुमार, सचिव मार्केट कमेटी रेवाड़ी।

00

सबहेड
गेट पास और प्रवेश के लिए घंटों इंतजार करते रहे किसान; कर्मचारियों और पुलिस की कमी से बिगड़ी व्यवस्था, भूमि सत्यापन पूरा न होने से भी किसानों को लौटना पड़ा
00
बदइंतजामी से बाजरा खरीद ठप, मंडी के बाहर एक किमी तक लगी कतार
बाजरा खरीद में बदइंतजामी: घंटों इंतजार के बाद भी किसानों को लौटना पड़ा
मंडी में अव्यवस्था: बाजरा खरीद के लिए एक किमी लंबी कतार, किसान परेशान
कर्मचारी-पुलिस की कमी से बिगड़ी बाजरा खरीद व्यवस्था, किसान घंटों करते रहे इंतजार
भूमि सत्यापन पूरा न होने से किसान लौटे, बाजरा खरीद में बदइंतजामी जारी

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

रणबीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed