फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman Gangrep

युवती से गैंगरेप, दो नामजद

Thu, 25 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक बहुमंजिला इमारत में दो युवकों ने एक युवती के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर या किसी अन्य से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया। वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


थाना पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई मुनिया देवी ने बताया कि 23 वर्षीय युवती कस्बे में ही किराए पर मकान लेकर रह रही है। वह किसी कंपनी में सर्विस करती है। युवती का आरोप है कि उसके पास के मकान में रह रहे खेड़ा आलमगीर निवासी महिपाल और रेवाड़ी निवासी अनिल ने मंगलवार रात दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


रात को लड़की ने थाने में इस मामले की शिकायत दी। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ  बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक लड़की के साथ ही सर्विस करते हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed