फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Woman dies after delivery, relatives create ruckus

Rewari News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, relatives create ruckus
रेवाड़ी। शहर स्थित एक निजी अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला के मानेसर निवासी गर्भवती कविता (21) को मंगलवार की रात प्रसव के लिए रेवाड़ी शहर के सर्कुलर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह कविता को सामान्य प्रसव हुआ, लेकिन उसके बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तबियत बिगड़ती ही चली गई। बाद में परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कविता की मौत के बाद अस्पताल में उनके परिजनों का जमावड़ा लग गया। पति राहुल व अन्य परिजनों ने अस्पताल और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि कविता की जान लापरवाही की वजह से गई है। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी संजय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने के बाद उनकी शिकायत ली गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed