{"_id":"6744cdc084d6da52930a6d64","slug":"woman-accused-of-snatching-gold-chain-and-earring-from-womans-neck-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-211994-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला के गले से सोने की चेन व कुंडल छीनने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला के गले से सोने की चेन व कुंडल छीनने की आरोपी महिला गिरफ्तार
Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। चौकी बस स्टैंड पुलिस ने महिला के गले से सोने की चेन व कुंडल छीनने के मामले में एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान कोटपुतली क्षेत्र की सुनीता के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
3 नवम्बर को गांव मीरपुर निवासी जाहार सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह पत्नी के साथ किसी काम से राजस्थान के नीमराणा जा रहे थे। जब वह बस स्टैंड रेवाड़ी पर नीमराणा जाने वाली बस में चढ़ने लगे तो एक महिला उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन व कुंडल छीन कर भाग गई। जब पत्नी ने शोर मचाया तो बस स्टैंड पर तैनात पुलिस ने उस महिला का पीछा करके उसे काबू कर लिया। महिला ने अपना नाम गुलशन उर्फ मोटी बनाया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके आरोपी महिला गुलशन उर्फ मोटी को पहले ही गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक सोने की चेन बरामद की थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके साथ एक और महिला है जो सोने का कुंडल लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने सुनीता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला आरोपी के कब्जे से छीना हुआ सोने का कुंडल भी बरामद कर लिया है।