{"_id":"67c5fae51f72ccfe8f0f6f04","slug":"where-crops-were-destroyed-due-to-hailstorm-make-announcement-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-216004-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से जहां फसल नष्ट हुई, वहां मुनादी कराएं : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से जहां फसल नष्ट हुई, वहां मुनादी कराएं : डीसी
Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 14समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में उन्होंने बुढ़ाना गांव में अवैध कब्जे हटाने, बिसोवा गांव में बिजली की लाइन स्थानांतरित करने, नेताजी सुभाष चंद्र पार्क में साफ सफाई दुरुस्त करने के अलावा अन्य व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में ओलावृष्टि के कारण जिन गांवों में फसल का नुकसान हुआ है, वहां मुनादी करवाएं ताकि किसान समय रहते ई- क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन कर सकें। समाधान शिविर में अधिकतर मामलों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में रखी गई अन्य शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर मेंअवैध कब्जे, प्रॉपर्टी आईडी, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। इस दौरान एडीसी अनुपमा अंजलि, सीटीएम प्रीति रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।