{"_id":"61ca00905bbf30115351fbea","slug":"water-crisis-the-condition-of-the-city-deteriorated-again-rationing-starts-from-today-rewari-news-rtk634034537","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट : शहर में फिर बिगड़े हालात, आज से राशनिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट : शहर में फिर बिगड़े हालात, आज से राशनिंग शुरू
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में जल संकट फिर से गहराता नजर आ रहा है। इसे ठीक करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार से फिर से राशनिंग शुरू कर दी गई है। इसका मुख्य कारण नहर में पानी नहीं आना बताया जा रहा है। इससे 6 लाख की आबादी प्रभावित होगी।
राशनिंग के तहत शहर के एक हिस्से को एक दिन व दूसरे हिस्से को दूसरे दिन पानी दिया जाएगा। यह सिलसिला नहर में पानी आने तक जारी रहेगा। शहर में पेयजल राशनिंग का सिलसिला करीब दो साल से चल रहा है। नहरी पानी का शेड्यूल पहले 16-16 दिन का था। यानी 16 दिन नहर में पानी आता था और 16 दिन नहर बंद रहती थी। दो साल से शेड्यूल 16-24 का हो गया है। अब 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिन बंद रहता है।
22 दिसंबर को नहर में पानी आना बंद हुआ
अब 22 दिसंबर को नहरी पानी आना बंद हुआ है। नहर में पानी 15 जनवरी को आना है। ऐसे में जनस्वास्थ्य विभाग के पास अब इतनी स्टोरेज क्षमता नहीं है कि शहरवासियों को हर दिन पेयजल सप्लाई दी जा सके। इसलिए ही हर माह पेयजल राशनिंग की जाती है। मंगलवार को पुराने शहर के भीतरी हिस्से को सप्लाई दी जाएगी तथा बुधवार को बाहरी हिस्से को पेयजल सप्लाई की जाएगी। सर्दियों में भी शहरवासियों को पेयजल किल्लत झेलनी होगी।
विज्ञापन
कोट
नागरिकों को पानी की समस्या न हो इसके लिए राशनिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी जाएगी। ताकि नहरी पानी आने तक पेयजल सप्लाई सुचारु रह सके। नहरी पानी भी तय शेड्यूल से अक्सर देरी से ही आता है। ऐसे में व्यवस्था अभी से बनाकर रखी जानी आवश्यक है।
-अजय यादव, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग