{"_id":"6af360e8a7ee502e020e01b1","slug":"the-census-will-begin-on-january-25-rewari-news-c-198-1-rew1001-248497-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना-2027, 10 जनवरी से नागरिक कर सकेंगे स्व-गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 25 जनवरी से शुरू होगी जनगणना-2027, 10 जनवरी से नागरिक कर सकेंगे स्व-गणना
Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत जनसंख्या गणना का कार्य 25 जनवरी से 28 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। इससे पहले 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा मिलेगी। इसके माध्यम से लोग ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 से 5 मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण दौर आयोजित होगा।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जनगणना के लिए स्कूल शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी। प्रगणक स्मार्टफोन पर उपलब्ध मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आंकड़े दर्ज करेंगे। वहीं, ऑनलाइन निगरानी प्रणाली से कार्य की प्रगति और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
डीसी ने बताया कि जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित प्रश्नावली के तहत 40 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक गतिविधियों, भाषा और प्रवास सहित विभिन्न विषयों की जानकारी ली जाएगी। इन आंकड़ों का उपयोग विकास योजनाएं बनाने और सार्वजनिक सुविधाओं की जरूरतों का आकलन करने में किया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी रहेगी पूरी तरह गोपनीय
डीसी ने बताया कि नागरिकों की ओर से दी गई जानकारी जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्व-गणना के दौरान सही जानकारी दर्ज करें और प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने नागरिकों से आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और मतदाता पहचान पत्र के नंबर उपलब्ध रखने की भी अपील की।
बाधा डालने पर होगी कानूनी कार्रवाई
डीसी ने चेतावनी दी कि जनगणना कर्मचारियों के सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम की धारा 11 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके तहत तीन वर्ष तक की कैद और एक हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करने का आह्वान किया।