Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   No relief from pollution despite GRAP-3 restrictions; AQI remains above 200

Rewari News: ग्रैप-3 की पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण से राहत नहीं, 200 के पार बना एक्यूआई

Tue, 10 Nov 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
No relief from pollution despite GRAP-3 restrictions; AQI remains above 200
शहर में दोपहर के समय छाया प्रदूषण। संवाद
रेवाड़ी। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप-3) की पाबंदियां लागू होने के बाद भी प्रदूषण से लोगों को कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को जिले में अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 224 दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदूषण का स्तर 200 के पार बना हुआ है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान लगातार दो दिनों तक एक्यूआई 270 से 310 के बीच दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट जरूर आई है लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की गई हैं। इसके तहत धूल फैलाने वाली निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक है। भवन निर्माण, खुदाई, ड्रिलिंग और सड़क निर्माण जैसे कार्यों को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा स्टोन क्रशर और खनन गतिविधियों को भी बंद रखने के निर्देश हैं। सीमेंट, रेत और बजरी जैसी निर्माण सामग्री के खुले परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
शहर की सड़कों पर धूल नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। कई सड़कों पर पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है। इससे वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
ग्रैप-3 के तहत सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव और धूल नियंत्रण के अन्य उपाय तेज किए जाने के निर्देश हैं लेकिन इनकी प्रभावी पालना जरूरी है। वहीं, पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड पढ़ाई का विकल्प भी दिया गया है।


प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : निपुण
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए टीम का गठन किया गया है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण फैलाने का मामला सामने आएगा, वहां संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed