{"_id":"6af3601f164e9ba6c908e364","slug":"young-man-drowns-while-going-to-feed-fish-in-a-pond-rewari-news-c-198-1-rew1001-248512-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तालाब में मछलियों को दाना डालने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तालाब में मछलियों को दाना डालने गए युवक की डूबने से मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गुर्जरवास में तालाब में मछलियों को दाना डालने गए दीपक (28) की डूबने से मौत हो गई। वह दिवाली मनाने के लिए गुरुग्राम से परिवार के साथ गांव आए थे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
दीपक कुमार रविवार दोपहर गांव गुर्जरवास आए थे। दोपहर में वह गांव के जलघर स्थित तालाब में मछलियों को दाना डालने के लिए गए थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल जलघर के पास खेल मैदान में खड़ी मिली। इसके बाद तालाब के पास जांच करने पर पानी में उसका जूता दिखाई दिया।
आशंका होने पर तालाब में तलाश की गई तो दीपक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका जताईजा रही है कि मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसलने से दीपक तालाब में गिर गए होंगे।