Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   CCTV cameras and cage installed in the college campus to monitor the leopard

Rewari News: तेंदुए की निगरानी के लिए कॉलेज परिसर में लगाए सीसीटीवी कैमरे और पिंजरा

Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras and cage installed in the college campus to monitor the leopard
कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद लगाया गया सीसीटीवी कैमरा। संवाद
बावल। स्थानीय चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के परिसर में तेंदुआ नजर आने के बाद से शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत है। तेंदुए की निगरानी के लिए कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा रखवाया है। सुरक्षा के लिहाज से विद्यार्थियों को दो दिन की छूट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है, ताकि तेंदुए की लोकेशन का पता लगाकर उसे जल्द पकड़ा जा सके।
कृषि अनुसंधान केंद्र के रीजनल डायरेक्टर डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज परिसर में स्थित बेर के बाग की जमीन को समतल कराया गया है, ताकि पदचिह्न के आधार पर तेंदुए का लोकेशन पता किया जा सके।
विज्ञापन

पदचिह्नों के आधार पर उसकी आवाजाही और संभावित दिशा का पता लगाने में मदद मिलेगी। वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र पर भी नजर बनाए हुए है।

विद्यार्थियों और स्टाफ को अकेले बाहर निकलने से किया गया मना
डॉ. धर्मबीर यादव ने बताया कि विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ को अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। सभी को समूह में रहने और पूरी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। सुरक्षा गार्डों को भी विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत यादव ने बताया कि कॉलेज में करीब 450 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनमें 180 छात्राएं हैं। कुछ छात्राएं हॉस्टल में रहती हैं, जबकि कुछ छात्र बाहर पीजी में रहते हैं। छात्राओं का हॉस्टल तेंदुआ दिखाई देने वाले स्थान के बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर कॉलेज में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय के परिसर में तेंदुए की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पिंजरा भी लगाया गया है। वन विभाग की टीम निगरानी कर रही है। -प्रेम कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी, बावल।

कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद लगाया गया सीसीटीवी कैमरा। संवाद

कृषि महाविद्यालय परिसर में तेंदुआ दिखाई देने के बाद लगाया गया सीसीटीवी कैमरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed