{"_id":"581398e34f1c1b900dbc1cf9","slug":"ward-parsad-nagraplika-chairman-ecection","type":"story","status":"publish","title_hn":" वार्ड पार्षदों ने की शीघ्र चुनाव कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड पार्षदों ने की शीघ्र चुनाव कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद प्रधान चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर 18 वार्ड पार्षद शुक्रवार को डीसी दरबार पहुंचे। पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से जल्द से जल्द प्रधान का चुनाव कराने की मांग की। गौरतलब है कि 19 अगस्त को नप प्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में शंकुतला भांडोरिया को 21-3 से अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। दीपावली पर कर्मचारियों का वेतन न रूके इसके लिए आनन-फानन में उप-प्रधान पवन बठला को कार्यकारी नगर परिषद प्रधान का कार्यभार सौंप दिया गया है।
नेताओं से भी लगा रहे हैं गुहार
भाजपा समर्थित वार्ड पार्षद कांग्रेस समर्थित चेयरपर्सन को हटाने से पहले उप-प्रधान पवन बठला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। लेकिन बठला अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे थे। 19 अक्तूबर को नप प्रधान के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से भी बठला सहित सात पार्षद शामिल नहीं हुए थे। बठला की रणनीति यही थी कि प्रधान की कुर्सी गिरने के बाद चार्ज उनके पास आ सकता है। इसमें वह सफल भी रहे। लेकिन जो पार्षद चेयरपर्सन एवं उप-प्रधान को हटाने का काम कर रहे थे, उनमें बठला के चार्ज संभालने के बाद से ही बैचेनी देखी जा सकती है। विधायक सहित अपने अन्य नेताओं के यहां पर ये पार्षद जल्द से जल्द चुनाव कराने की गुहार लगा रहे हैं।
विकास कार्य ठप रहने की रखी बातें
उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में वार्ड पार्षदों ने कहा कि शहर में दो साल से विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। विकास कार्यों को गति देने के लिए ही चेयरपर्सन को हटाया गया था। उन्होंने कहा कि चेयपर्सन चुनाव का अधिकार उपायुक्त के पास होता है, इसलिए जल्द से जल्द चुनाव कराकर शहर के लोगों के विकास को गति दें। ज्ञापन देने वालों में मनीष चाराया, इंदू मुरली, गीता देवी, पूनम यादव, रवि यादव, अल्का मेंहदीरत्ता, विनय यादव एवं सत्य नारायण सहित कुल 18 वार्ड पार्षद मौजूद थे।