{"_id":"6b0093ab8c8dd7f7b6005b1d","slug":"illegal-cuts-on-the-highway-pose-a-danger-and-could-lead-to-a-major-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-249016-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर अवैध कट से खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर अवैध कट से खतरा, हो सकता है बड़ा हादसा
Sat, 21 Nov 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
टूटी सड़क से हादसों का खतरा
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर जगह-जगह बने अवैध कट से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अगर समय से सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई तो कोहरा होने पर हादसे हो सकती हैं।
यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से समय-समय पर सुधार कार्य करवाए जाते हैं, लेकिन धारूहेड़ा के आसपास हाईवे की बदहाल स्थिति वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
यहां लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट और विपुल गार्डन सोसाइटी के पास पेट्रोल पंप के सामने बना अवैध कट हादसों को न्योता दे रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धारूहेड़ा के आसपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगी कई स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। इसके कारण रात के समय हाईवे पर अंधेरा छाया रहता है। दिल्ली और जयपुर की ओर जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं।
तेज रफ्तार वाहनों के बीच पर्याप्त रोशनी नहीं होने से चालकों को सड़क की स्थिति, आसपास चल रहे वाहनों और सड़क पार करने वाले लोगों को देखने में परेशानी होती है। विशेषकर रात के समय और खराब मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
विपुल गार्डन सोसायटी के पास पेट्रोल पंप के सामने बना अवैध कट भी सुरक्षा के लिहाज से गंभीर समस्या बना हुआ है। इस कट से वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार हाईवे के एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क पार करते हैं।
कई बार वाहन अचानक मुड़कर हाईवे पर प्रवेश करते हैं, जिससे पीछे से तेज गति में आ रहे वाहनों के साथ टक्कर होने का खतरा बना रहता है। हाईवे पर निर्धारित स्थानों पर ही कट और यू-टर्न की व्यवस्था होने के बावजूद इस तरह के अवैध कट यातायात सुरक्षा के लिए चुनौती बने हुए हैं।
वर्जन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को बंद करवाया जा रहा है। जांच के बाद नियमों के अनुसार इन्हें बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। दिसंबर के बाद एनएच-48 पर सफर करने वाले यात्रियों को अलग अनुभव मिलेगा।-योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई।