{"_id":"88892c237fdde9d7aae254a24c475e24","slug":"villeger-s-protest-for-closed-electricity-complaint-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया एसडीओ का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया एसडीओ का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव धामलावास, ठोठवाल, नारायणपुर, नंगली गोधा, सुंदरोज, राजीयाका व दाना आलमपुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने शुक्रवार को गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित सब डिविजन कार्यालय पर प्रदर्शन किया और विभाग के एसडीओ का घेराव किया।
इस दौरान उन्होंने गांव ठोठवाल में स्थित बिजली शिकायत केंद्र को बंद करने पर रोष जताया। हाल ही में बिजली निगम की ओर से इस शिकायत केंद्र को बंद कर इसे खोरी स्थित शिकायत केंद्र में मर्ज कर दिया गया हैं और यहां पर कार्यरत कर्मचारी का तबादला कर दिया गया हैं। एसडीओ ने शिकायत केंद्र को सोमवार से गांव धामलावास में खोलने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही ग्रामीण एसडीओ कार्यालय से वापस गए।
डॉ. राजेश यादव, जगदीश चंद धामलावास, डॉ. तेजपाल, रविंद्र ठेकेदार, अंतपाल, जयसिंह नंबरदार, मुकेश कुमार, देशराज पंच, महेंद्र सिंह, रामजीवन, जसराम व सुबेदार राजेंद्र सिंह सहित आदि ने बताया कि उनके गांवों के लिए ठोठवाल में बिजली शिकायत केंद्र काफी समय से खोला हुआ हैं। हाल ही में इस केन्द्र को खोरी स्थित शिकायत केंद्र में मर्ज कर दिया गया हैं और यहां पर करीब चार सालों से डीसी रेट पर लगे कर्मचारी संतलाल का भी सुलखा तबादला कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी की कमी के कारण बंद किया केंद्र
गोठड़ा टप्पा खोरी स्थित सब डिवीजन कार्यालय के एसडीओ राजकुमार ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की कमी के कारण ही ठोठवाल स्थित बिजली शिकायत केंद्र को खोरी में मर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उन्होंने सोमवार से इन गांवो के लिए धामलावास में शिकायत केंद्र खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।