फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers salute Mukesh's courage

ग्रामीणों ने मुकेश की जांबाजी को किया सलाम

Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers salute Mukesh's courage
जवान मुकेश यादव को सम्मानित करते अतिथि । संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। चांदनवास के ग्रामीणों ने आतंकवादियों से लोहा लेते समय गोलियों की बौछार के बीच अपने साथी जवानों की जान बचाने वाले मुकेश की जांबाजी को सलाम किया है। राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से नवाजे गए बीएसएफ के कांस्टेबल को गांव में मंगलवार को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। नई दिशा युवा मंच के संयोजक निशांत यादव ने समारोह में शामिल होकर सीमा सुरक्षा बल के जवान को सम्मानित करते हुए उनके हौसले को सलाम किया।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि जिले के गांव चांदनवास निवासी मुकेश यादव बीएसएफ में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी कश्मीर में है। मुकेश यादव छुट्टी के बाद बीएसएफ डाक वाहन में बैठकर अपने साथियों सहित पंथचौक कश्मीर से जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने डाक वाहन पर हमला करते हुए गोलियों की बौछार शुरू कर दी। इसमें व्हीकल कमांडर मोहमद युसूफ और अन्य जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। वाहन चालक भी गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। मुकेश यादव और मोहमद युसूफ ने आतंकवादियों का सामना करते हुए मोर्चा संभाला। इस दौरान मुकेश यादव ने अपनी जान की परवाह किए बैगर एक पल गंवाए गोलियों के बीच ही चालक की सीट भी संभाली और डाक वाहन को आतंकी हमले के बीच ही बाहर निकालने में सफलता पाई। इसी वीरता के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुकेश यादव हम सभी विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर श्योराज, शीशपाल यादव, मोहन सोनी, हरिराम, रोशनलाल, मनोज मास्टर, इंद्रराव, जयराज, कमल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------------
फोटो- 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed