फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Villagers created ruckus in protest against the opening of the contract

ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus in protest against the opening of the contract
रेवाड़ी। गांव गोलियाकी में भाड़ावास रोड पर खोले गए शराब ठेके को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर से हंगामा किया। इससे पहले भी मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला सचिवालय पहुंचकर ठेके के विरोध में हंगामा किया था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ठेका बंद कराने की मांग की थी, जिसके पश्चात आबकारी विभाग ने ठेके को बंद कराते हुए ग्रामीणों से एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन वीरवार को गुपचुप तरीके से दोबारा ठेके को खोल दिया गया। ठेके के दोबारा खुलने की सूचना मिलने के पश्चात ग्रामीणों ने वहां पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आबकारी विभाग की ओर से मंगलवार को ठेके को बंद कराते हुए एक सप्ताह का समय मांगा गया था, लेकिन इसके पश्चात भी वीरवार को दोबारा से ठेके को खोल दिया गया। उन्होंने कहा कि ठेका संचालक अधिकारियों के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में पहले से ही एक ठेका मौजूद है। गांव में करीब 250 घर हैं। गत 14 अगस्त को गांव से भाड़ावास को जाने वाले मार्ग पर शराब ठेके की एक और ब्रांच खोल दी गई है। इसी मार्ग पर बाबा मोहनराम का मंदिर है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। वहीं बड़ी संख्या में इस मार्ग से लोगों का आवागमन होता है। ठेके की ब्रांच खुलने के कारण यहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने प्रशासन से इस ठेके को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed